हनी सिंह पर केस दर्ज: मशहूर सिंगर हनी सिंह पर पत्नी शालिनी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप.... कोर्ट में पत्नी शालिनी तलवार ने खोला सिंगर का 'कच्चा-चिठ्ठा'.... कहा, कई महिलाओं संग बनाए कैजुएल संबंध......




डेस्क। रैपर व सिंगर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने पति के खिलाफ कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है। पति पर गंभीर आरोप लगाने वाली शालिनी पांडे और हनी सिंह ने साल 2011 में शादी रचाई थी। 10 साल के बाद दोनों के बीच तकरार की खबरें आई। हनी सिंह एक बार फिर इन खबरों के साथ विवादों में घिर गए। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं।
हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। सिर्फ यही नहीं शालिनी ने हनी सिंह पर मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण के आरोपों को लेकर भी केस दर्ज कराया है। उन्होंने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में 'घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम' के तहत मामला रजिस्टर करवाया है। शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह के साथ-साथ उनके परिवार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
इसके अलावा शालिनी ने हनी सिंह पर ये भी आरोप लगाया है कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ 'कैजुअल सेक्स' संबंध भी बनाए हैं। कोर्ट के सामने शालिनी का पक्ष से लॉ फर्म करणज्वाला एंड को. के अधिवक्ता संदीप कपूर, अपूर्व पांडे और जीजी कश्यप ने रखा। कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक अपना जवाब फाइल करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कोर्ट ने शालिनी के पक्ष में एक अंतरिम ऑर्डर भी दिया है। जिसके तहत हनी सिंह को ज्वाइंट-ओरन वाली प्रॉपर्टी बेचने से रोका गया है।
हनी सिंह ने 2014 में रिएलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' में अपनी पत्नी शालिनी से सभी को मिलवाया था। उन्होंने एक दौर में अपने म्यूजिक वीडियोज में धमाकेदार रैप के जरिए जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। कई लोग ये जानकर चौंक गए थे कि वो कई बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने कई सुपरहिट पार्टीज सॉन्ग्स दिए हैं।
हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई दर्दभरे पोस्ट भी देखने को मिलते हैं। हालांकि ये अकाउंट वैरीफाइड नहीं है। लेकिन शालिनी तलवार के इस अकाउंट को यो यो हनी सिंह भी फॉलो करते हैं और 90.3k फॉलोअर्स हैं। इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा, महिलाओं व इमोशनल एब्यूस को लेकर कई पोस्ट शेयर किए हैं।