Home Loan Interest Rate : घर खरीदने वालों की हुई मौज! ये 5 बैंक ऑफर कर रहा है सबसे सस्ता होम लोन...

Home Loan Interest Rate: The joy of home buyers! These 5 banks are offering the cheapest home loan... Home Loan Interest Rate : घर खरीदने वालों की हुई मौज! ये 5 बैंक ऑफर कर रहा है सबसे सस्ता होम लोन...

Home Loan Interest Rate : घर खरीदने वालों की हुई मौज! ये 5 बैंक ऑफर कर रहा है सबसे सस्ता होम लोन...
Home Loan Interest Rate : घर खरीदने वालों की हुई मौज! ये 5 बैंक ऑफर कर रहा है सबसे सस्ता होम लोन...

Home Loan Interest Rate :

 

नया भारत डेस्क : अगर आप अपने सपनों का घर खरीदना चाहते हैं और इसके लिए आपको बैंक से कर्ज लेने की जरूरत पड़ रही है। तो ये खबर आपके बेहद काम की साबित हो सकती है। आपको सबसे पहले कुछ बैंकों में होम लोन पर लगने वाले ब्याज को लेकर तुलना कर लेनी चाहिए। जिससे आपको सस्ता होम लोन मिल सके। आपको कुछ बड़े बैंकों के होम लोन की ब्याज दर पता करना जरूरी है। (Home Loan Interest Rate)

ये बैंक दे रहे हैं इन दरों पर होम लोन

पंजाब नेशनल बैंक: दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक 8.6 फीसदी की शुरुआती दर पर होम लोन दे रहा है। पीएनबी की अधिकतम ब्याज दर 9.45 फीसदी है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की होम लोन की ब्याज दरें 8.6 फीसदी से शुरू होकर 10.3 फीसदी तक हैं।

एचडीएफसी बैंक: प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक इस समय सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है। इस बैंक की होम लोन की ब्याज दरें महज 8.45 फीसदी से शुरू होकर 9.85 फीसदी तक हैं।

इंडसइंड बैंक: इंडसइंड बैंक की होम लोन की ब्याज दरें 8.5 फीसदी से 9.75 फीसदी तक हैं।

इंडियन बैंक: इंडियन बैंक भी होम लोन पर 8.5 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर ऑफर कर रहा है। बैंक की होम लोन पर अधिकतम ब्याज दर 9.9 फीसदी है।