Holiday in CG : गणेश चतुर्थी पर स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश....

कलेक्टर कुंदन कुमार ने सामान्य पुरस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 13 नवम्बर 2023 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) हेतु संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया था।

Holiday in CG : गणेश चतुर्थी पर स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश....
Holiday in CG : गणेश चतुर्थी पर स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश....

नया भारत डेस्क 18 सितम्बर 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने उनके द्वारा जिला स्तर पर घोषित स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन का आदेश जारी किया है। उक्त अवकाश अब गणेश चतुर्थी के अवसर पर आगामी मंगलवार 19 सितम्बर को स्थानीय अवकाश रहेगा। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि कलेक्टर द्वारा पूर्व में गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में 13 नवम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, किन्तु छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन द्वारा उक्त दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिसके कारण कलेक्टर ने पूर्व में जारी स्थानीय अवकाश में संशोधन करते हुए आगामी 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

कलेक्टर कुंदन कुमार ने सामान्य पुरस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 13 नवम्बर 2023 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) हेतु संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया था।

निगेशिएबल इन्स्ट्रमेंट्स एक्ट 1881 अंतर्गत 13 नवम्बर 2023 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिसके कारण कलेक्टर कुंदन कुमार ने सामान्य पुरस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 19 सितम्बर 2023 को गणेश चतुर्थी को संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। पूर्व में जारी आदेश अनुसार शेष स्थानीय अवकाश यथावत रहेगी।