CG- भारी बारिश अलर्ट: इन जिलों में भारी वर्षा तथा वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट....

Heavy Rain Warning, Meteorological Department issued Yellow alert

रायपुर। भारी वर्षा तथा वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 04/10/2023 सुबह 08:30 तक प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़ तथा कोरबा ज़िलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिमी झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की और झुका हुआ है। एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिण मराठवाड़ा से लेकर महाराष्ट्र के मध्य भाग तक समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर बनी हुई है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में आगामी 02 दिनों में 2-3°C की गिरावट तत्पश्चात क्रमिक वदधि तथा शेष भागो मे कोई विशेष परिवर्तन संभावित नहीं हैं। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.5°C ARG तिल्दा तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 अम्बिकापुर में दर्ज किया गया ।

वर्षा के मुख्य आंकडे अनुसार, कुसमी 13 बलरामपुर 6 वांइफनगर 4 राजपुर, शंकरगढ़, पिथौरा, भैयाथान - 3. रामानुजगंज, तिल्दा, मरवाही, दरभा तखतपुर, प्रतापपुर, सूरजपुर अंबिकापुर, भाटापारा, कटेकल्याण, मनोरा 2. - पलारी, बागबाहरा, बास्तानार, बसना, महासमुंद, उदयपुर, पाँडी उपरोरा, भैरमगढ़, सिमगा 1 तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।