CG- भारी बारिश BIG अलर्ट: आगामी 24 घंटों के लिए छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी... इन जिलों के लिए ऑरेंज और रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी... बिजली गिरने की भी संभावना... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

Heavy rain warning in Chhattisgarh for next 24 hours रायपुर। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 घंटों के लिए ओरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 जिलों के लिए ओरेंज और रायपुर,बिलासपुर,दुर्ग संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने की भी संभावना है। आगामी 24 घंटों के लिए प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, महासमुंद, बीजापुर तथा नारायणपुर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज नमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है। 

CG- भारी बारिश BIG अलर्ट: आगामी 24 घंटों के लिए छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी... इन जिलों के लिए ऑरेंज और रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी... बिजली गिरने की भी संभावना... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....
CG- भारी बारिश BIG अलर्ट: आगामी 24 घंटों के लिए छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी... इन जिलों के लिए ऑरेंज और रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी... बिजली गिरने की भी संभावना... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

Heavy rain warning in Chhattisgarh for next 24 hours

 

रायपुर। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 घंटों के लिए ओरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 जिलों के लिए ओरेंज और रायपुर,बिलासपुर,दुर्ग संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने की भी संभावना है। आगामी 24 घंटों के लिए प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, महासमुंद, बीजापुर तथा नारायणपुर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज नमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है। 

 

प्रदेश के रायपुर, विलासपुर तथा दुर्ग संभागों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है। ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण झारखंड और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, ग्वालियर, सीधी, जमशेदपुर, दिघा और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

 

प्रदेश में आज दिनांक 4 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 160.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।