हड़ताल पर प्रदेशभर के स्वास्थ्यकर्मी, प्रभावित हो रहीं अस्पताल की व्यवस्थाएं: तरुणा साबे बेदरकर आप

हड़ताल पर प्रदेशभर के स्वास्थ्यकर्मी, प्रभावित हो रहीं अस्पताल की व्यवस्थाएं: तरुणा साबे बेदरकर आप
हड़ताल पर प्रदेशभर के स्वास्थ्यकर्मी, प्रभावित हो रहीं अस्पताल की व्यवस्थाएं: तरुणा साबे बेदरकर आप
हड़ताल पर प्रदेशभर के स्वास्थ्यकर्मी, प्रभावित हो रहीं अस्पताल की व्यवस्थाएं: तरुणा साबे बेदरकर आप
 
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कल जायेंगे बस्तर जिला के स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल का किया समर्थन देने
 
स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल से इलाज के लिए अस्पताल में भटक रहे मरीज: तरुणा साबे बेदरकर आप
 
 
लाखों अनियमित कर्मचारियों के साथ भूपेश सरकार ने किया वादाखिलाफी: तरुणा साबे आप
 
जगदलपुर, 09 जुलाई 2023। प्रदेशभर के स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर हैं जिसके कारण अस्पतालों से लगातार अव्यवस्था की खबरें सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा सचिव तरुणा साबे ने बताया कि कल बस्तर जिला के  'आप' के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्यकर्मी के हड़ताल को समर्थन देने जाएंगे। साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके साथ चर्चा कर उनकी मांगों हेतु मुख्यमंत्री के नाम पत्र भी लिखेंगे।
 
आगे तरुणा ने कहा, हड़ताल की वजह से अस्पताल में मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बदहाल होती जा रही है। मौसमी बीमारी एवं अन्य गंभीर मरीजों को दो-चार होना पड़ रहा है।  स्वास्थ्य कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के सामने रख रहे हैं, बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई। सरकार के इस उदासीन रवैये का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ेगा। मांगे पूरी करने की बात छोड़िए कर्मचारियों से बात करना भी सरकार मुनासिब नहीं समझ रही है। मुख्यमंत्री और सरकार चुनावी प्रचार में जुटी हुई है। उन्होंने कहा, साढ़े चार साल बाद भी भूपेश सरकार कर्मचारियों के साथ धोखा और वादाखिलाफी कर रही है।  
 
तरुणा ने कहा कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार ने पूरा करने का वादा किया था, लेकिन साढ़े 4 साल से ज्यादा का समय होने के बावजूद उनकी एक भी मांग पूरी नहीं की गई। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारियों को अपने हक के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है, जो अन्याय है। सरकार को प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द ही नियमित करके राहत देनी चाहिए। जिससे प्रदेश की जनता को राहत मिल सके।
और बारिश के समय आम जन जो कि ज्यादा बीमार पड़ते है ऐसे समय मे स्वास्थ कर्मचारियों के हड़ताल को जल्द समाप्त करने की दिशा में सरकार का प्रयास होना चाहिए।उनकी मांगों की जल्दी सुनवाई करे।