CG- थाने में पुलिसकर्मी की मौत: प्रधान आरक्षक को ड्यूटी के दौरान थाने में आया अटैक.... अचानक चक्कर खाकर गिरे.... अस्पताल ले जाने के दौरान गई हेड कांस्टेबल की जान.....

CG- थाने में पुलिसकर्मी की मौत: प्रधान आरक्षक को ड्यूटी के दौरान थाने में आया अटैक.... अचानक चक्कर खाकर गिरे.... अस्पताल ले जाने के दौरान गई हेड कांस्टेबल की जान.....

...

बिलासपुर 8 दिसंबर 2021। हेड कांस्टेबल की थाने में मौत हो गई। थाने में दिल का दौरा पड़ा है। घटना चकरभाठा थाने की है। हेड कांस्टेबल अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। इससे स्टॉफ में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। TI सुनील तिर्की अपने सभी स्टॉफ की गणना ले रहे थे। गणना के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को टॉस्क दिया। फिर सभी थाने के अंदर आ गए। इस दौरान हेड कांस्टेबल थियोडोर तिर्की (56) गणना के बाद बाहर टहलते हुए थाना परिसर के पीछे बने खंडहर में यूरिनल करने के लिए गए। तभी अचानक बेहोश होकर गिर गए।

उन्हें देखकर एक युवक ने थाने में जाकर इस घटना की सूचना दी। तब दौड़ते हुए थाने के स्टॉफ वहां पहुंचे और उन्हें उठाया गया। उनकी हालत देखकर उन्हें तत्काल इलाज के लिए CIMS ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है यूरीन करते समय उन्हें हार्ट अटैक आया होगा और उनकी मौत हुई होगी। तिर्की के घर में उनकी पत्नी व दो बेटे हैं। दोनों बेटे कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं।

पिता की अचानक मौत के बाद बेटे के साथ ही उनकी मां भी सदमें में हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। TI सुनील तिर्की ने बताया कि हेड कांस्टेबल थियोडोर तिर्की की पोस्टिंग थाने में डेढ़ माह पहले ही हुई थी। इस दौरान उनका स्वास्थ्य ठीक था और कभी किसी बीमारी की बात भी नहीं बताए थे। बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी है।