कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, मिलेगा प्रमोशन का लाभ, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश…

राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को प्रमोशन देने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड को कर्मचारियों की पूरी सूची उपलब्ध करा दी गई है। 2010-11 बैच के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, मिलेगा प्रमोशन का लाभ, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश…
कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, मिलेगा प्रमोशन का लाभ, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश…

governments gift to 21000 employees will get benefit of promotion posting orders be issued soon 

नया भारत डेस्क : राज्य के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल विभाग द्वारा 21000 से अधिक कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द ही उन्हें बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही कर्मचारियों की तैनाती के आदेश जारी किए जा सकते हैं।

 

मामले में डीजीपी मुख्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि अगले सप्ताह प्रमोशन की कवायद पूरी कर ली जाएगी। पुलिस कर्मियों को हेड कॉन्स्टेबल के रूप में जिलों में तैनात किया जाएगा। उत्तर प्रदेश से पुलिस के 21000 सिपाहियों को योगी सरकार बड़ा तोहफा देते हुए हेड कांस्टेबल के पद पर उनकी नियुक्ति करेगी। डीजीपी मुख्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को सिपाहियों की पूरी जानकारी भी भेज दी गई है।(governments gift to 21000 employees will get benefit of promotion)

 

2010-11 बैच के सिपाहियों को मिलेगा लाभ

नवीन सूचना के मुताबिक 2010 और 2011 बैच के कुल 37000 जवानों में से लगभग 21000 से अधिक सिपाहियों को पदोन्नति दी जाएगी। सभी जिलों से दोनों बैच के पुलिस अधिकारियों की CR रिपोर्ट की मांग की गई है। जिस पर जनपदों द्वारा उत्तर प्रदेश भर्ती और पदोन्नति बोर्ड को जानकारी भेजी गई है। जल्द ही इनके प्रमोशन के आदेश जारी किए जा सकते हैं।(governments gift to 21000 employees will get benefit of promotion)

 

यह रहेंगे नियम

  • जानकारी के मुताबिक भर्ती बोर्ड द्वारा 6 टीमें तैयार की गई है।
  • सिपाहियों के रिकॉर्ड का सत्यापन इन्हीं छह टीमों द्वारा किया जाएगा।
  • प्रत्येक टीम 200 लोगों के रिकॉर्ड की जांच करेगी।
  • मैनेजर है कि अगले सप्ताह तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
  • जिसके बाद पदोन्नति के आदेश जारी किए जा सकते हैं।
  • पदोन्नति में पुलिसकर्मियों को हेड कांस्टेबल के रूप में प्रोन्नत किया जाएगा।

 

800 से अधिक हेड कांस्टेबल को प्रमोशन देने की तैयारी

 

इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भर्ती बोर्ड में पदोन्नति के लिए 803 हेड कांस्टेबल की सूची भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। वरिष्ठता के आधार पर और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के पद पर प्रमोट किया जा सकेगा। इसके लिए कार्रवाई जल्द ही पूरी की जाएगी।(governments gift to 21000 employees will get benefit of promotion)