Good News for Farmers : करोड़ो किसानो को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा! कैबिनेट ने खाद सब्सिडी को दी मंजूरी, जाने डिटेल...
Good News: Government gave a big gift to crores of farmers! Cabinet approves fertilizer subsidy, know details... Good News : करोड़ो किसानो को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा! कैबिनेट ने खाद सब्सिडी को दी मंजूरी, जाने डिटेल...




Good News for Farmers :
नया भारत डेस्क : दिवाली से पहले सरकार ने एक बार फिर से किसानों को तोहफा दिया है। कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए हितकारी फैसले पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी। कैबिनेट ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। ये जानकारी सीएनबीसी-आवाज़ को खास सूत्रों के हवाले से मिली है। सूत्रों के मुताबिक सरकार की तरफ नूट्रीएन्ट बेस्ड फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दी गई है। (Good News for Farmers)
इस बार सरकार द्वारा रबी सीजन के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दी गई है इससे सरकार के ऊपर 22000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आयेगा। एक खबर के मुताबिक कैबिनेट ने नूट्रिएंट बेस्ड फर्टिलाइजर जिसे पीएनके फर्टिलाइजर भी कहते हुए उस पर सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। फिलहाल रबी सीजन के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दी गई है। आज कैबिनेट मीटिंग के बाद होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है। (Good News for Farmers)
रिपोर्ट के अनुसार पीएनके फर्टिलाइजर में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश और सल्फर शामिल हैं। सरकार ने नाइट्रोजन के लिए ₹47.02/kg की सब्सिडी मंजूर की है। वहीं पोटाश के लिए ₹2.38/kg, सल्फर के लिए ₹1.89/kg और फॉस्फोरस के लिए ₹20.82/kg की सब्सिडी मंजूर की है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मंजूर की गई सब्सिडी नूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी है। (Good News for Farmers)
इसका मतलब ये होता है इसमें जो नूट्रिएंट का उपयोग किया जाता है उसके आधार पर इसमें सब्सिडी दी जाती है। इसका आकलन इंटरनेशनल बाजार में इसके उत्पादन की लागतों को देखते हुए किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार फर्टिलाइजर सब्सिडी के अलावा रबी सीजन के लिए DAP पर अतिरिक्त सब्सिडी मंजूर की गई है। फिलहाल रबी सीजन के लिए DAP पर 4,500 रुपये/टन की अतिरिक्त सब्सिडी को कैबिनेट ने मंजूर दे दी है। (Good News for Farmers)