DA Hike: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, DA में लगभग 3 फीसद की वृद्धि, बढ़कर हुए 42.3 फीसद, अधिसूचना जारी…
कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि कर दी गई है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ ही उनके महंगाई भत्ते पर का 42.3 फीसद हो गए हैं।




good news for employees da hike by about 3 percent
DA Hike : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि कर दी गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में लगभग 3 फीसद की वृद्धि की गई है।
अधिसूचना जारी
इससे पहले 10 मार्च 2023 को आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें कोयला कर्मचारियों के 10वें वेज एग्रीमेंट फॉर सीआईएल और एससीसीएल के तहत 1 मार्च 2023 से 31 मई 2023 के लिए नॉन-एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। महंगाई भत्ते में 2.1 फीसद की वृद्धि की गई है। जिसके बाद महंगाई भत्ता पढ़कर 42.3 हो गया है। कोल इंडिया के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार चौधरी द्वारा इसकी अधिसूचना जारी की गई थी।
AICPI आंकड़े रिकॉर्ड
इसके तहत 1 मार्च 2023 से 31 मई 2023 के लिए एआईसीपीआई आंकड़े जारी होने के बाद महंगाई भत्ते में वृद्धि का निर्धारण किया गया है। अक्टूबर 2022 के लिए एआईसीपीआई आखिरी 8710.36 निर्धारित किए गए थे। नवंबर 2022 के लिए एआईसीपीआई आंकड़े 8710.36 रखे गए थे। वहीं दिसंबर 2022 के लिए आंकड़े 8697.22 रिकॉर्ड किए गए थे।
ऐसे में एआईसीपीआई आंकड़े में 2588.98 अंक की बढ़त देखने को मिली थी। जिसके कारण non-executive कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.1 फीसद की वृद्धि रिकॉर्ड की गई है। वही उनके महंगाई भत्ते बढ़कर 42.3 हो गए हैं।
पिछली तिमाही पर इतना था DA
इससे पहले 1 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक की स्थिति के लिए उनके महंगाई भत्ते बढ़कर 40.2 रिकॉर्ड किए गए थे।
तिमाही पर होता है महंगाई भत्ते में संशोधन
बता दे कि कोयला कर्मचारियों महंगाई भत्ता 1 मार्च 2023 से लागू होगा। वही यह 31 मई 2023 तक लागू रहेगा हर 3 महीने पर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाती है। इसके लिए आदेश जारी किए जाते हैं।
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि जल्द
इधर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बिजली वृद्धि देखने को मिल सकती ह। उम्मीद की जा रही है कि 15 मार्च को होने वाली कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों