IMD Alert : 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी,Cyclone Biporjoy चक्रवाती तूफान को लेकर हाई अलर्ट…

अगले 48 घंटों में मॉनसून के बिहार में प्रवेश की संभावना है। यह सिक्किम व पश्चिम बंगाल होते हुए किशनगंज व पूर्णिया होते हुए दस्तक देगा। वहीं पटना और गया में 15 जून, छपरा में 18 और 20 जून तक लगभग सभी हिस्सों में दस्तक देगा।

IMD Alert : 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी,Cyclone Biporjoy चक्रवाती तूफान को लेकर हाई अलर्ट…
IMD Alert : 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी,Cyclone Biporjoy चक्रवाती तूफान को लेकर हाई अलर्ट…

IMD ALERT TODAY : मानसून से पहले देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां दक्षिण पश्चिम मॉनसून के प्रभाव से केरल , तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर जारी है, वही दूसरी तरफ चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज सोमवार को कई राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।भारतीय मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ तट के लिए चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ की चेतावनी जारी की। चक्रवाती तूफान के कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची तट के बीच 15 जून को पहुंचने की संभावना है। वही तूफान को देखने हुए महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भी चेतावनी जारी कर दी गई है।

गुजरात-महाराष्ट्र में दिखेगा चक्रवात का असर

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, वही आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। चक्रवाती तूफान के असर से महाराष्ट्र और गुजरात तट पर तेज़ हवाएं चल सकती हैं और लहरें भी ऊंची उठ सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ तट के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि 15 जून को बिपरजॉय के मांडवी (गुजरात) और कराची पाकिस्तान के बाच से गुजरने की संभावना है।वही 15 और 16 तारीख को दिल्ली और यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।

 

 

इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वही तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, कोंकण और गोवा, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप, उत्तर पूर्व बिहार, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।