Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ सस्ता.... मिल रहा रिकॉर्ड हाई से 10799 रुपये सस्ता.... जानें अब कितने में मिल रहा एक तोला.... चेक करें आज का लेटेस्ट रेट......

Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ सस्ता.... मिल रहा रिकॉर्ड हाई से 10799 रुपये सस्ता.... जानें अब कितने में मिल रहा एक तोला.... चेक करें आज का लेटेस्ट रेट......

डेस्क। सोने की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दिख रही है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में हलचल जारी है। सप्ताह के चौधे कारोबारी दिन आज (गुरुवार) यानी 23 सितंबर को सोना-चांदी के कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बीते कारोबारी दिन के मुकाबले आज यानी गुरुवार को सुबह 999 शुद्धता वाला सोना 358 रुपये सस्ता हो गया है। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमतों में भी 426 रुपये प्रति किलो कमी आई है।

 

 

 

 

MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना सुबह 233 रुपये की गिरावट के साथ खुला। दोपहर बाद 2.40 बजे यह 325 रुपये की गिरावट के साथ 46,347 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। सुबह के सत्र में इसने 46,191 रुपये का न्यूनतम और 46,439 रुपये का उच्चतम स्तर छू लिया। दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 404 रुपये की गिरावट के साथ 60,776 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

 

 

 

अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते करीब 663 रुपयों की गिरावट आई। सोना 45,870 रुपये प्रति 10 ग्राम से 45,207 रुपये के स्तर पर आ गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तो एक ही झटके में सोना 1130 रुपये टूट गया। चांदी की कीमत में भी पिछले हफ्ते करीब 2000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई थी। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार मे चांदी 708 रुपये सस्ती हो गई। पिछले साल अक्टूबर में सोना 56,200 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था।

 

शुद्धता बुधवार शाम का भाव गुरुवार सुबह का भाव

 

सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 46826 46468

सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 46639 46282

सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 42893 42565

सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 35120 34851

सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 27393 27184

चांदी (प्रति 1 किलो) 999 60788 60362