लड़कियों की 'स्ट्रीट फाइट' VIDEO: बॉयफ्रेंड के लिए हुई लड़कियों में लड़ाई.... मॉल में ही मारे एक-दूसरे को चांटे.... जमकर चले लात-घूंसे.... देखें मारपीट का VIDEO......

लड़कियों की 'स्ट्रीट फाइट' VIDEO: बॉयफ्रेंड के लिए हुई लड़कियों में लड़ाई.... मॉल में ही मारे एक-दूसरे को चांटे.... जमकर चले लात-घूंसे.... देखें मारपीट का VIDEO......

डेस्क। आमतौर पर किसी बात को लेकर आपने लड़कों को आपस में लड़ते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने लड़कियों को पब्लिक प्लेस पर लड़ाई करते हुए देखा है। ऐसा ही एक वीडियो मुजफ्फरपुर के शॉपिंग मॉल का वायरल हो रहा, जिसमें लड़कियों के बीच ब्वॉयफ्रेंड को लेकर जमकर लड़ाई हो रही है। लड़कियों की आपसी लड़ाई का यह वीडियो मोतीझील स्थित एक मॉल परिसर का है। लड़कियों के बीच मारपीट की वजह ब्वाय फ्रेंड है। लड़कियां बॉयफ्रेंड के लिए झगड़ रही हैं।

 

 

वीडियो में दो लड़कियां, एक लड़की के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही वे एक दूसरे को डांट भी रही हैं। इस वीडियो में एक लड़का भी दिखाई दे रहा है। हालांकि वह बीच-बचाव करने में असमर्थ दिखाई दे रहा है। मारपीट के दौरान लड़कियां, उस पर थप्पड़ बरसा रही हैं। इसके साथ ही लड़कियों ने एक दूसरे के बाल भी पकड़ लिए हैं। लड़ाई के दौरान ही किसी शख्स ने पूरे वाकये का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

 

 

बताया जा रहा है किसी अन्य लड़की ने लड़के पर कमेंट किया था जिसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों लड़कियों में जमकर कहासुनी हो गई और वह कहासुनी हाथापाई में बदल गई। हलाांकि बढ़ती लड़ाई को देख, वहां मौजूद कुछ लोगों ने लड़कियों को अलग कराया और डांट-फटकार लगाकर लड़ाई रोकी। तब जाकर मामला शांत हुआ। वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि एक लड़की, एक लड़के के साथ खड़ी है। इसी दौरान दो लड़कियां मौके पर पहुंचती हैं और लड़के के साथ खड़ी लड़की के साथ भीड़ जाती है। इसी दौरान एक अन्य लड़की भी दो लड़कियों के साथ मिलकर अकेली लड़की पर हमला बोल देती है। अन्य दो लड़कियां उक्त लड़की से जमकर मारपीट करती है।

 

देखें वीडियो