Gang Rape in CG : विधवा महिला को जमीन बिकवाने के नाम पर दिया झांसा, फॉर्म हॉउस में बुलाकर चार दरिंदो ने नोची इज्जत, FIR दर्ज....

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर एक बार दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस बार रायपुर में एक महिला को 4 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। अब तक मिली जानकरी के अनुसार महिला विधवा है जिसके साथ गैंगरेप हुआ। पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

Gang Rape in CG : विधवा महिला को जमीन बिकवाने के नाम पर दिया झांसा, फॉर्म हॉउस में बुलाकर चार दरिंदो ने नोची इज्जत,  FIR दर्ज....
Gang Rape in CG : विधवा महिला को जमीन बिकवाने के नाम पर दिया झांसा, फॉर्म हॉउस में बुलाकर चार दरिंदो ने नोची इज्जत, FIR दर्ज....

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर एक बार दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस बार रायपुर में एक महिला को 4 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। अब तक मिली जानकरी के अनुसार महिला विधवा है जिसके साथ गैंगरेप हुआ। पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जमीन बिकवाने के बहाने आरोपियों ने महिला को अपने झांसे में लिया और फार्म हाउस ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया। महिला ने इसकी शिकायत थाने में की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि, वह कि घरेलू काम करती है। उसके पति के नाम पर एक जमीन है, सालों पुरानी जमीन होने की वजह से उसका सटीक लोकेशन नही मिल रहा था। इसी इलाके के रहने वाले कुछ युवकों से उसका संपर्क हुआ। जिसके बाद आरोपियों ने जमीन बिकवाने का झांसा दिया और एक फार्म हाउस में ले जाकर चारों आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।