CG - धारदार हथियार लहराकर गुंडागर्दी करने वाले युवक को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

CG - धारदार हथियार लहराकर गुंडागर्दी करने वाले युवक को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार...
CG - धारदार हथियार लहराकर गुंडागर्दी करने वाले युवक को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

धारदार हथियार लहराकर गुंडागर्दी करने वाले युवक को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

नयमुंडा का हैं घटना  

आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया 

नाम आरोपी :- आशीष उर्फ़ आशु पिता बुधराम कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी तिरंगा चौक नयामुण्डा जगदलपुर 

 

जगदलपुर : पुलिस अधीक्षक,  शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में धारदार हथियार दिखा कर गुंडागर्दी कर मारपीट कर डराने धमकाने वाले युवक पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 

 

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में काजल भारती पति राजेश भारती निवासी नयामुण्डा थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 09.09.24 को मोहल्ले के आशु उर्फ़ आशीष को प्रार्थीया द्वारा नशा करने से मना करने पर उक्त आरोपी प्रार्थी को गाली गलोच कर गुंडा गर्दी करते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराकर प्रार्थी को मारपीट करने का प्रयास किया।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक,  शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक  माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा आरोपी आशीष उर्फ़ आशु पिता बुधराम उम्र 20 वर्ष के कब्जे से उक्त हथियार को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। 

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :- 

निरीक्षक - लीलाधर राठौर

उनि. -  अरुण मरकाम 

प्र.आर. - प्रकाश मनहर 

आरक्षक - होरी लाल आर्मो, त्रिनाथ कश्यप