21 अगस्त से 2 सितंबर तक, विश्व के सबसे बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में गोण्डा के सुधीर श्रीवास्तव का २४ अगस्त को काव्य पाठ 

21 अगस्त से 2 सितंबर तक, विश्व के सबसे बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में गोण्डा के सुधीर श्रीवास्तव का २४ अगस्त को काव्य पाठ 
21 अगस्त से 2 सितंबर तक, विश्व के सबसे बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में गोण्डा के सुधीर श्रीवास्तव का २४ अगस्त को काव्य पाठ 

गोण्डा( उत्तर प्रदेश) :- बुलंदी साहित्यिक संस्था का द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन का विशालतम काव्य महोत्सव में गोण्डा के वरिष्ठ कवि सुधीर श्रीवास्तव  दिनांक २४ अगस्त को प्रातः ८ -१२ बजे के मध्य अपना काव्य पाठ करेंगे।

        अपने काव्य पाठ को लेकर उत्साहित श्री श्रीवास्तव ने बताया कि उनके साथ ही छोटी बहन डा. ममता मनीष सिन्हा ( रामगढ़), अनुराधा प्रियदर्शिनी (प्रयागराज), अशोक शर्मा (देवरिया) के अलावा सुंदर लाल महारानियां, राजीव रंजन झा, रेनू सिंह राधे, एस. के. कपूर, आरती चौधरी और प्रीति मनीष दुबे भी अपना काव्य करेंगे।  

    गतवर्ष इस आयोजन का हिस्सा रहे उत्साह से लबरेज, लगातार कवियों/कवयित्रियों को इस आयोजन में शामिल होने हेतु लगातार प्रेरित करते आ रहे सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि बुलंदी साहित्यिक संस्था  आगामी 21 अगस्त से 2 सितम्बर'2022 तक वर्च्युअल कवि सम्मेलन के माध्यम से काव्य का  महोत्सव आयोजित करवा रहे है ।जिसमे हिन्दुस्तान सहित  नेपाल , आस्ट्रेलिया , न्यूजीलैंड, कनाडा, जर्मनी, अमेरिका, मॉरीशस, दुबई, सऊदी, कतर, भूटान, अफगानिस्तान, कैलिफोर्निया , सिंगापुर, थाईलैंड , तंजानिया, रशिया , बेल्जियम, इथोपिया, ओमान, तिब्बत सहित दुनिया के 25 देशों से ज़्यादा हिंदी कलमकारों ने इस कविता के महायज्ञ में उपस्थित होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है l

          इस मैराथन कवि सम्मेलन में शामिल हो रहे कवि/कवयित्रियां अपनी कविताओं का काव्य पाठ ऑनलाइन माध्यम से करेंगे । जिसका प्रसारण बुलंदी के यूटयूब  चैनल सहित आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, कनाडा के स्थानीय चैनलों पर भी होगा। यह कार्यक्रम 300 घण्टे  तक  अनवरत चलेगा और इस रिकॉर्ड को इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज़ किया जाएगा  ।

    गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन में सम्मिलित होने की स्वीकृति दे चुके गोण्डा, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कवि  सुधीर श्रीवास्तव के अनुसार बादल बाजपुरी से हुई वार्ता के क्रम में उन्होंने बताया कि उनका जीवन साहित्य को समर्पित है । वो पिछले दस वर्षों से साहित्य जगत में युवा वर्ग से बाजपुर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और इस वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन के लिये सम्पूर्ण साहित्य जगत से बुलंदी संस्था की प्रशंसा भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनको भारत के सभी कलमकारों का भरपूर सहयोग मिल रहा है । 

    ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष भी बुलंदी संस्था ने वर्च्युअल कवि सम्मेलन सफल आयोजित करवा के सहित्य जगत में बड़ा नाम कमाया था पिछले वर्ष यह कवि सम्मेलन बुलंदी संस्था ने 207 घण्टे चलाया था ।जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज भी किया गया था। 

अब बुलन्दी संस्था अपना ही रिकॉर्ड स्वंय तोड़ेने के लिए कमर कस चुकी है। बुलन्दी संस्था की युवा टीम इस आयोजन के लिए पिछले वर्ष से भी ज्यादा ऊर्जावान होकर इस आयोजन के लिए तैयार है।