जमगला युवा जागृति संगठन समिति द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड हेतु चार बच्चो का चयनित।

जमगला युवा जागृति संगठन समिति द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड हेतु चार बच्चो का चयनित।

 

 

लखनपुर//✍️सितेश सिरदार

 

जमगला युवा जागृति संगठन समिति जमगला द्वारा संचालित हाई स्कूल जागृति विद्या मंदिर से इंस्पायर अवार्ड हेतु ग्राम तराजु से कु आंचल राजवाड़े पिता बलमोहन राजवाड़े का चयन हुआ है।साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय बतौली जिला सरगुजा के लिए ग्राम उमरौली के कु विधा सिंह पिता संत कुमार सिंह एवं दुर्गेश कुशवाहा पिता राम केश्वर कुशवाहा एवं एलिना सारथी पिता अमृत सारथी जमगला का चयन हुआ है। चारो बच्चों के चयन होने से जमगला जागृति संगठन समिति जमगला में खुशी का माहौल है।अपने चयन होने पर सभी बच्चों ने अपने गुरू जनों एवं माता पिता का आभार व्यक्त किया है। पुर्व में भी विद्या मंदिर जमगला के अनेक छात्रों का चयन जवाहर नवोदय एवं प्रयास स्कूल में हो चुका है ।