पूर्व मुख्यमंत्री का निधन: आवास पर ली अंतिम सांस, CM साय ने जताया दुख, देखें VIDEO....

Former Chief Minister passed away, CM Sai expressed grief

पूर्व मुख्यमंत्री का निधन: आवास पर ली अंतिम सांस, CM साय ने जताया दुख, देखें VIDEO....
पूर्व मुख्यमंत्री का निधन: आवास पर ली अंतिम सांस, CM साय ने जताया दुख, देखें VIDEO....

Former Chief Minister of West Bengal Buddhadeb Bhattacharya passes away

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य का निधन हो गया है। 80 साल की उम्र में कोलकाता में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज और बुढ़ापे से जुड़ी अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। कोलकाता में उनके घर पर ही इलाज चल रहा था। भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने कोलकाता के प्रतिष्ठित प्रेसीडेंसी कॉलेज से बंगाली साहित्य की पढ़ाई की थी और बंगाली (ऑनर्स) में बीए की डिग्री ली थी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुःख जताया है। CM साय ने कहा की पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति!

डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा की पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, विनम्र श्रद्धांजलि।