लहरिया पहन मनाया वन महोत्सव

लहरिया पहन मनाया वन महोत्सव

भीलवाड़ा। पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार को छोटी तीज़ के पूर्व अशोक नगर महिला मंडल की ओर से "वन - महोत्सव मनाया गया। यह जानकारी देते हुए अशोक नगर महिला मंडल की सदस्या पूर्व पार्षदा निशा जैन ने बताया कि सावन मास के तीसरे सोमवार को छोटी तीज़ से पूर्व स्थानीय नीजि रिसोर्ट में महिला आश्रम (मालीखेड़ा) अशोक नगर महिला मंडल द्वारा "वन - महोत्सव" कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मंडल की महिला सदस्यों ने गीत - संगीत - नृत्य एवं भजनों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभी ने रंग- बिरंगे लहरिये पहनकर मनमोहक छटा बिखेरते हुए आनन्द लिया। 
कार्यक्रम में संगीता लड्ढा , पूजा डाड , ऋतु हिंगड़ ,  ऋतु जैथलिया , अंजली सोमाणी , संगीता सोमाणी , पूनम अग्रवाल , हेमा भंडारी , सुषमा भंडारी , निशा भंडारी , कीर्ति पराशर , रश्मि बिड़ला , विनीता तोषनीवाल ,  निशा सोनी , पिंकी मेहता , कविता नुवाल , प्रिया जैन आदि महिला सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक स्नेह भोज का आनन्द लिया।