CG VIDEO ब्रेकिंग: मैना के पिंजड़े में घुसा कोबरा सांप.... किया शिकार.... रात भर रहा पिंजड़े में कैद.... नजारा देख भाग खड़े हुए लोग.... फिर जो हुआ.... देखें VIDEO......

CG VIDEO ब्रेकिंग: मैना के पिंजड़े में घुसा कोबरा सांप.... किया शिकार.... रात भर रहा पिंजड़े में कैद.... नजारा देख भाग खड़े हुए लोग.... फिर जो हुआ.... देखें VIDEO......

कोरबा 18 अगस्त 2021। कोरबा जिला सांपो के साथ दुर्लभ पाए जानें वाले जीवों के लिए अक्सर सुर्कियो में रहा हैं। साथ ही जिले में आए आश्चर्य चकित कर देने वाले विडियो भी अक्सर देखने को मिलता रहा हैं। चाहें वो धमना सांप के कपड़े खाने वाला विडियो का मामला हो या कोबरा सांप के द्वारा बोतल से पानी पीने वाला विडियो हो। एसा ही नजारा कुछ फिर आज देखने को मिला। मामला पोड़ी बहार का है। एक परिवार सुबह किराए दार के पाले हुए मैना को खाना खिलाने पहुंचे। 

 

 

देखा मैना की गायब हैं उसकी जगह नाग सांप पिंजड़े में घुस के बैठा हैं उस नजारे को देख घर वाले भाग खड़े हुए। फिर सुबह 7 बजे स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी गई। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार जिसके बाद जितेंद्र सारथी मौके पर सांप के पिंजड़े को बाहर निकाला और बड़ी सावधानी से कोबरा सांप को बाहर निकाल डिब्बे में रखा तब जाकर सभी ने राहत कि सांस ली साथ ही सभी ने जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

 

 

इस नजारे को देखने के लिए भीड़ धिरे धिरे उमड़ती जा रही थीं। जितेंद्र सारथी ने बताया शिकार करने के बाद उसको पेट बड़ा हो गया जिसके कारण वो बाहर नहीं निकल पाया और रात भर कैद में रहा। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार रेस्क्यू करते समय इस बात का भी ध्यान दिया गया की किए हुए शिकार को उगल न  दे क्यों की बड़ी मुस्कुल से ये शिकार करते हैं। एक तरफ़ घर वालो के लिए तकलीफ़ देने वाली बात हैं और एक तरफ़ भूखे के अपना भोजन।

 

देखें वीडियो