बड़ा हादसा: 20 मंजिला इमारत में भीषण आग.... 7 लोगों की दर्दनाक मौत.... 17 अस्पताल में भर्ती कराए गए.......

बड़ा हादसा: 20 मंजिला इमारत में भीषण आग.... 7 लोगों की दर्दनाक मौत.... 17 अस्पताल में भर्ती कराए गए.......

...

मुंबई। ताड़देव में स्थित 20 मंजिला इमारत के 18वें माले पर लेवल 3 की आग लग गई। साउथ मुंबई की 'कमला' बिल्डिंग में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। मुंबई के ताड़देव में भाटिया अस्पताल के पास स्थित 20 मंजिला कमला बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 17 लोगों का इलाज चल रहा है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया छह वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी और उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अभी तक 17 लोगों के आग की चपेट में आने की खबर है। सभी को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार इस आग में झुलसे 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमरात के आसपास धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। छह बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 20 मंजिला इमरात की 18वीं मंजिल पर आग लगने की घटना हुई। अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह करीब सात बजे लगी। इसके बाद आग को काबू करने के लिए 13 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। 

दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि इमारत में लेवल थ्री की आग लगी थी। आग बुझने के बाद भी वहां पर लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही है। जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के पास पांच एंबुलेंस को तैनात किया गया है। 

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले मुंबई के घाटकोपर इलाके में भी आग लगने की खबर आई थी। यहां स्थित एक गोदाम में आग लगी थी। ये आग इतनी भीषण थी कि ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं थी। पूरे आसमान में धुएं का गुबार फैल गया था। आग की लपटों से कई झुग्गियां भी जलकर खाक हो गई थी।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पांच एंबुलेस की व्यवस्था की गई है। आग की लपटों पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है। सभी लोगों को बचा लिया गया है। इस मामले में अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार आग बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर लगी थी और धीरे-धीरे ये फैलती चली गई। ये लेवल 3 की आग बतायी गई थी।