महंगई क्षेत्र के किसानों को धान खरीदी केंद्र में ना हो किसी तरह की असुविधा- मुन्ना लाल जायसवाल




महंगई (नवापारा खुर्द) में किया गया धान खरीदी का शुभारंभ
महंगई सितेश सिरदार:–प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार महंगई (नावापारा खुर्द) धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुन्ना लाल जायसवाल द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा 1 दिसंबर से धान खरीदी का शुभारंभ किया जा रहा है। किसान आज से अपना धान लाकर मंडी में भेज सकते हैं वहीं दाने को लेकर 25% बारदाना किसानों को लाए जाने की अपील की गई है। धान खरीदी का शुभ आरंभ ग्राम के बईगा के द्वारा पूजा पाठ कर किया गया। 1 दिसंबर को कुल 167 क्विंटल धान खरीदी किए जाने का टोकन काटा गया था। टोकन के अनुसार धान की खरीदी की गई साथ ही और किसानों को भी टोकन प्रदान किया गया। धान खरीदी केंद्र प्रभारी टेमराज रजवाड़े ने बताया कि किसानों की सुविधा अनुसार जिला प्रशासन द्वारा यह नियम बनाया गया है ।कि पहले छोटे किसानों का धान का खरीदी किया जाएगा तो वही बड़े किसानों का भी सप्ताह में 2 दिन खरीदी किया जाएगा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से नोडल अधिकारी वीरेंद्र चौधरी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बृजेश बीसी, जनपद सदस्य हीरामणि पोर्ते, सरपंच श्रीमती कमला देवी, कालीपुर सरपंच पति सुखलाल सिंह, ठाकुर सिंह पटेल, परमानंद जायसवाल, सरपंच पति भोजराज सिंह, मोती राम सिंह, जनपद सदस्य प्रतिनिधि चंदन सिंह, रामविलास सिंह, मोहम्मद रहमतउल्लाह, सहित किसान व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।