Rohit Sharma ने 'तोड़ी' फैन की नाक: रोहित शर्मा के छक्के ने तोड़ दी दर्शक की नाक.... खून से लथपथ पहुंचा हॉस्पिटल.... हॉस्पिटल में लगाने पड़े टांके.....
Fan nose broken due to Rohit Sharma six treatment is going on in the hospital




...
एक सिक्स रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले से आया। लेकिन ये छक्का एक फैन को भारी पड़ गया। रोहित शर्मा के छक्के से उस फैन की नाक में फ्रैक्चर आ गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। 22 साल का एक फैन 'डी कॉरपोरेट बॉक्स' में बैठा हुआ था। गेंद लगने से फैन को गंभीर चोट आई और उसे प्राथमिक उपचार और एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया। रोहित की पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था। भारतीय कप्तान ने यह छक्का विश्वा फर्नांडो की गेंद पर लेग साइड में लगाया था। जो छक्का रोहित ने लगाया था, उससे एक फैन की नाक टूट गई।
फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 साल का एक फैन 'डी कॉरपोरेट बॉक्स' में बैठा हुआ था। गेंद लगने से फैन को गंभीर चोट आई और उसे प्राथमिक उपचार और एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक- एक्स-रे में नाक की हड्डी में फ्रैक्चर दिखाई दिया। नाक के ऊपर जो चोट लगी थी, उसका इलाज किया गया है और टांके लगाए गए। होसमत अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ अजीत बेनेडिक्ट रेयान ने भी इस घटना की पुष्टि की।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium) में रोहित शर्मा ने छठे ओवर की छठी गेंद पर विश्वा फर्नांडो (Vishwa Fernando) के खिलाफ मिड विकेट की दिशा में शॉट खेला। स्टैंड में एक फैन ने गेंद को कैच करने की कोशिश की, लेकिन बॉल हाथ में नहीं आई। गेंद इस फैन की नाक से टकराई, जिससे नाक पर कट आ गया। तुरंत इस शख्स को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां एक्स-रे में पता चला कि उनकी नाम में फ्रैक्चर है। हालांकि इस हादसे में रोहित शर्मा का कोई दोष नहीं था, लेकिन इस पूरे वाकये में उनका नाम भी शामिल हो गया है।