मशहूर खिलाड़ी की मौत: पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन.... खेल जगत में शोक की लहर.... भरे मैदान में पड़ा दिल का दौरा....

मशहूर खिलाड़ी की मौत: पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन.... खेल जगत में शोक की लहर.... भरे मैदान में पड़ा दिल का दौरा....
मशहूर खिलाड़ी की मौत: पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन.... खेल जगत में शोक की लहर.... भरे मैदान में पड़ा दिल का दौरा....

Former Indian cricketer dies

 

जम्मू कश्मीर के पूर्व रणजी क्रिकेटर प्रणव महाजन का निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने से चंडीगढ़ के मैराथन में ही दम तोड़ा। उन्होंने अपनी दौड़ पूरी कर 40 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्होंने पांच साल तक घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया। 2000 के दशक में राज्य के एक प्रमुख क्रिकेटर महाजन को ‘आरएस पुरा के शान’ के रूप में जाने जाते थे। पूर्व रणजी क्रिकेटर प्रणव महाजन ने 2004 और 2009 के बीच पांच साल तक घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया।

 

बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज, पूर्व रणजी क्रिकेटर प्रणव महाजन ने 10 रणजी ट्रॉफी मैचों में 24 विकेट लिए। पूर्व रणजी क्रिकेटर प्रणव महाजन ने अपने राज्य के लिए 6 लिस्ट-ए मैचों में 7 विकेट भी लिए थे। वह बाद में स्थानीय टी 20 टूर्नामेंट में खेलें और आईपीएल के सितारों अब्दुल समद जैसे खिलाड़ियों के साथ भी खेले हैं। हाल के वर्षों में महाजन ने मैराथन दौड़ और साइकिल चलाना शुरू किया था। मैराथन के आयोजक सुपर सिख रन ने कहा, ” “एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जम्मू के प्रणव महाजन को वैसाखी मैराथन में दौड़ने के एक घंटे बाद दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। 

 

 

मैराथन के आयोजक सुपर सिख रन ने कहा, हम स्तब्ध और दुखी हैं। इस कठिन समय में हमारी प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं। पुरस्कार वितरण और उसके बाद के सभी कार्य रद्द कर दिया गया है।” जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट प्रशासक ब्रिग. अनिल गुप्ता ने ट्वीट किया, ‘हमें यह जानकार अत्यंत दु:ख हुआ है कि पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रणव महाजन का अचानक निधन हो गया है। हमारी संवेदना शोक संतप्त परिवार के साथ है। निधन से जम्मू कश्मीर में शोक की लहर दौड़ गई है।