मशहूर एक्ट्रेस का निधन: जोधा-अकबर की सलीमा बेगम का हुआ निधन.... ब्रेन हेमरेज की वजह से दुनिया को कहा अलविदा.... महज 29 साल की एक्ट्रेस पीछे छोड़ गईं एक साल का बेटा.....




डेस्क। पॉपुलर टीवी शो ‘जोधा अकबर’ की एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन हो गया। उन्होंने शो में सलीमा बेगम का रोल किया था। मनीषा महज 29 वर्ष की थी और हाल ही में कुछ महीने पहले मनीषा ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था। बताया जा रहा है कि उनका निधन ब्रेन हैमरेज की वजह से हुआ है। बता दें कि मनीषा एक साल पहले ही मां बनी थीं, वह अपने पीछे एक साल का बेटा छोड़ गई हैं। मनीषा का जन्म बंगलुरु में 11 जून 1992 को हुआ था। बेटे के पहले जन्मदिन के मौके पर मनीषा भी काफी खुश थीं।
उन्होंने सोसल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ ये खुशी शेयर की थी। बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए मनीषा ने लिखा था, ‘पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे अनमोल बच्चे!!! मेरे छोटे बच्चे आप मेरे जीवन में एक कठिन वर्ष के दौरान रोशनी बनकर रहे हो। मैं आपकी मम्मा बनकर बहुत धन्य और आभारी हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’ मनीषा के निधन की खबरों के पुष्टि करते हुए 'जोधा-अकबर' में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस परिधी शर्मा ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांलि दी है।
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मनीषा की 'जोधा-अकबर' में सलीमा के लुक वाली ही फोटो शेयर की है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'यह खबर बहुत दिल तोड़ने वाली है। आरआईपी मनीषा मन्नू।' उनकी सोशल मीडिया पोस्टस पर भी उनके प्रशंसक कमेंट कर दुख जता रहे हैं। वहीं अभिनेत्री शिल्पा रायजादा ने मनीषा की आखिरी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मनीषा काश ये खबर झूठी होती। हमारी यादों में तुम हमेशा रहोगी।'
परिधि शर्मा ने कहा, 'हमारे शो के ऑफ एयर हो जाने के बाद मैं उनसे लगातार संपर्क में नहीं थी। लेकिन हम लोगों का एक वॉट्सऐप ग्रुप है जिसका नाम मुगल और इस ग्रुप में वो सभी ऐक्ट्रेसेस हैं जो शो में बेगम थीं। इस ग्रुप के जरिए हम लोग संपर्क में रहते हैं और अगर किसी को अपने से जुड़ी कुछ जरूरी बात शेयर करनी हो तो हम ग्रुप पर करते थे। कल मुझे इस ग्रुप के जरिए इस खबर के बारे में पता चला और मैं शॉक्ड रह गई।'