CG- इनामी डिप्टी कमांडर ढ़ेर BREAKING: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़.... 3 लाख का इनामी नक्सली ढेर.... एक जवान को लगी गोली.... मौके से हथियार समेत नक्सल सामग्री बरामद... सर्चिंग जारी.....

Encounter between police and Maoist in jungles Naxalite piled up with a reward of 3 lakhs

CG- इनामी डिप्टी कमांडर ढ़ेर BREAKING: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़.... 3 लाख का इनामी नक्सली ढेर.... एक जवान को लगी गोली.... मौके से हथियार समेत नक्सल सामग्री बरामद... सर्चिंग जारी.....

...

बीजापुर। आज सुबह कैका और मौसला के बीच जंगलो में पुलिस और माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 3 लाख का इनामी माओवादी नेशनल पार्क एरिया कमिटी सदस्य/ सेंड्रा LOS डिप्टी कमांडर रितेश पुनेम ढेर हुआ। कब्जे से 1 हथियार, पिट्ठू, नक्सल सामग्री और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है। जिला बीजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रो के हत्या, आगजनी और लूटपाट की घटनाओ मे शामिल था। डीआरजी एवं केरिपु 222 बटालियन की संयुक्त कार्यवाही है। मुठभेड़ के दौरान एक जवान रामलू हेमला घायल है। 

 

सर्चिंग अभियान जारी है। मारे गये नक्सली की पहचान रितेश पुनेम के रूप में हुई है। वह सेंड्रा लोकल ऑब्जर्वेशन स्क्वॉड का डिप्टी कमांडर था और उस पर 3 लाख रुपए का इनामी था। मुठभेड़ में DRG का एक जवान रामलु हेमला को भी गोली लगने की खबर है। जिसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।