DA Hike: कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, DA में 8.9 प्रतिशत की वृद्धि, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश….
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत उनके महंगाई भत्ते को 8.9% की दर से बढ़ाया गया है




employees da hike new year gift to employees
नया भारत डेस्क : कर्मचारियों को नए साल का बड़ा तोहफा मिला है। उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। जिसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत CPSEs 1997 कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 8.9 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।(da hike new year gift)
जारी आदेश के तहत डीपीई के दिनांक 25.06.1999 के कार्यालय ज्ञापन के अनुबंध-III में नई डीए योजना का संदर्भ देने का निर्देश दिया गया है, जिसमें बोर्ड स्तर और बोर्ड स्तर से नीचे के अधिकारियों और सीपीएसई के गैर-संघबद्ध पर्यवेक्षकों को देय महंगाई भत्ते की दरों में वृद्धि की गई है। 01.01.2023 से सीपीएसई के अधिकारियों और गैर संघबद्ध पर्यवेक्षकों को देय डीए की दर 408.4% है।डीए की उपरोक्त दरें अर्थात 408.4% आईडीए कर्मचारियों के मामले में लागू होंगी, जिन्हें ओपीई ओ.एम.दिनांक 25.06.1999 के अनुसार संशोधित वेतनमान (1997) की अनुमति दी गई है।(da hike new year gift)
1997 कर्मचारियों के DA में 8.9 फीसद की वृद्धि, बढ़कर होंगे 408.4%
यानी 1 जनवरी 2023 से कर्मचारियों के डीए बढ़कर 408.4% हो जाएंगे। इससे पहले 1 अक्टूबर 2022 की स्थिति में उनके डीए को बढ़ाकर 399.5% किया गया था। अब एक बार फिर से उनके डीए में 8.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।(da hike new year gift)
वेतन में 22 से 25 हजार रुपए तक की वृद्धि
कर्मचारियों के डीए में होने वाली वृद्धि से उनके खाते में 22 से 25 हजार रुपए तक की वृद्धि देखी जाएगी। वही उन्हें इस वृद्धि का लाभ फरवरी महीने से मिलेगा।(da hike new year gift)
सीपीएसई 2007 कर्मचारियों के DA में 5.4 फीसद की वृद्धि, जनवरी 2023 से लागू
बोर्ड स्तर और बोर्ड स्तर से नीचे के अधिकारियों और सीपीएसई 2007 के गैर-संघीय पर्यवेक्षकों को देय महंगाई भत्ते को 5.4 फीसद की दर से बढ़ाया किया गया है। CPSE 2007 के वेतनमान के लिए दिनांक 01.01.2023 से सीपीएसई के कार्यपालकों और असंघबद्ध पर्यवेक्षकों को देय महंगाई भत्ते की दर को बढाकर 201.2% है।(da hike new year gift)
डीए की दर 201.2% वैसे आईडीए कर्मचारियों के मामले में लागू होगी, जिन्हें डीपीई ओ.एम.दिनांक 26. 11.2008, 09.02.2009 और 02.04.2009 के अनुसार संशोधित वेतनमान (2007) की अनुमति दी गई है। इससे पूर्व 1 अक्टूबर 2022 को सीपीएसई 2007 पे स्केल के कर्मचारियों के डीए को बढ़ाकर 195.8% किया गया था।(da hike new year gift)