Employees News: अधिकारियों-कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित...निर्देश जारी.....
Employees News, officers-employees leave Restricted, Instructions issued




Employees News, officers-employees leave Restricted, Instructions issued
जांजगीर-चांपा। विधानसभा सत्र के मद्देनजर अधिकारियों कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित किया गया है। आगामी 01 मार्च से प्रारंभ हो रहे विधानसभा सत्र के मद्देनजर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है।कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे और अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेंगे। कार्यालय प्रमुख अपने अधिनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किये जाऐंगे। सभी अधिकारी, कर्मचारियों से कहा गया है कि वे अपने मोबाईल नंबर पर उपलब्ध रहना सुनिश्चित करेंगे।