Election 2023 : कांग्रेस ने प्रचार समिति के गठन के प्रस्ताव को दी मंजूरी, इन दिग्गज नेताओं को मिली जगह....

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रचार और चुनाव समिति का गठन किया है। समिति में कुल मिलाकर 32 सदस्यों को जगह मिली है साथ ही सभी स्टेट हेड और चेयरपर्सन को इसमें स्थान दिया गया है।

Election 2023 : कांग्रेस ने प्रचार समिति के गठन के प्रस्ताव को दी मंजूरी, इन दिग्गज नेताओं को मिली जगह....
Election 2023 : कांग्रेस ने प्रचार समिति के गठन के प्रस्ताव को दी मंजूरी, इन दिग्गज नेताओं को मिली जगह....

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रचार और चुनाव समिति का गठन किया है। समिति में कुल मिलाकर 32 सदस्यों को जगह मिली है साथ ही सभी स्टेट हेड और चेयरपर्सन को इसमें स्थान दिया गया है।

प्रचार समिति का अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया को बनाया गया है। समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल और विवेक तन्खा को भी शामिल किया गया है। समिति में शामिल अन्य सदस्यों में राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, केपी सिंह कक्काजू, लक्ष्मण सिंह, बाला बच्चन, ओम्कार सिंह मरकाम, विजयलक्ष्मी साधो, राजेंद्र सिंह , हिमना कवारे, लखन सिंह यादव और सुखदेव पनसे हैं।

इसके अलावा, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, रामनिवास रावत, सुरेंद्र चौधरी, आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी, शोभा ओझा, अशोक सिंह, राजीव सिंह और सभी फ्रंटल संगठनों के राज्य प्रमुखों के साथ एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग के राज्य अध्यकों को चुना गया है।