Economic Survey 2023: भारत में 2030 तक हर साल बिकेंगे 1 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन, 5 करोड़ लोगों को मिलेगी जॉब....

Economic Survey 2023: 1 crore electric vehicles will be sold every year in India by 2030, 5 crore people will get jobs.... Economic Survey 2023: भारत में 2030 तक हर साल बिकेंगे 1 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन, 5 करोड़ लोगों को मिलेगी जॉब....

Economic Survey 2023: भारत में 2030 तक हर साल बिकेंगे 1 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन, 5 करोड़ लोगों को मिलेगी जॉब....
Economic Survey 2023: भारत में 2030 तक हर साल बिकेंगे 1 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन, 5 करोड़ लोगों को मिलेगी जॉब....

Economic Survey 2023 :

 

नया भारत डेस्क : संसद में मंगलवार को पेश इकॉनोमिक सर्वे 2022-23 के मुताबिक भारत का इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट 2030 तक सालाना एक करोड़ यूनिट तक बढ़ने की उम्मीद है. साथ ही ईवी उद्योग में पांच करोड़ प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान है। संसद में मंगलवार को पेश आर्थिक समीक्षा 2022-23 में यह जानकारी दी गई है. (Economic Survey 2023)

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट इतना तेजी से उभर रहा है, जिसका अंदाजा पहले लगा पाना बिल्कुल मुमकिन नहीं था। साल 2022 में लगभग 10 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री हुई, जिसको देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाले समय में ईवी का कितना बड़ा कारोबार भारत में होने वाला है। इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार साल 2023 तक भारत में सालाना आधार पर ईवी की बिक्री 1 करोड़ तक होने के अनुमान हैं। (Economic Survey 2023)

मंगलवार को संसद में पेश किए गए सर्वे में कहा गया है कि दिसंबर 2022 में भारत बिक्री के मामले में जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन गया है। (Economic Survey 2023)

जानिए क्या कहती है सर्वे

इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का व्यापार इतना बड़ा होने वाला है कि साल 2023 तक 5 करोड़ प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रोजगार भी लोगों को मिलेंगे। देश का मूड इस समय ग्रीन एनर्जी की तरफ है, जिसको भरने के लिए कई बड़ी वाहन निर्माण करने वाली कंपनियां व कई सारी स्टार्टअप कंपनियां इस सेक्टर में आगे बढ़ रही हैं। (Economic Survey 2023)

भारत में ईवी का कितना बढ़ेगा क्रेज

पहले सड़कों पर निकलते ही ईवी का नामोनिशान नहीं मिलता था, लेकिन अगर अब आप सड़क पर निकलेंगे तो एक-दो ईवी आप दिख सकती हैं। इकोनामिक सर्वे के अनुसार आने वाले समय में ईवी का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ जाएगा कि आपको बाहर निकलते हैं आसानी से इलेक्ट्रिक व्हीकल दिखाई देने लगेंगी। (Economic Survey 2023)

कंपनियों का फोकस प्योर इलेक्ट्रिक

जनवरी में हुए ऑटो-एक्सपो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में देश कितना तरक्की कर रहा है, क्योंकि ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक व्हीकल की संख्या अधिक देखी गई थी। वहीं ढेर सारे मैन्युफैक्चर्स ने अपनी अपकमिंग कॉन्सेप्ट ईवी का अनावरण भी किया था। आने वाले समय में अधिकतर ऑटो प्लेयर्स प्योर इलेक्ट्रिक होने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। (Economic Survey 2023)

ईवी की कीमत घटने पर तेजी से बिक्री बढ़ने के आसार

इस समय देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल की जो कीमत है वह ईंधन से चलने वाली गाड़ियों की तुलना में अधिक है, क्योंकि बैटरी की जो कॉस्ट है वह गाड़ी के कुल कीमत की लगभग 50 फीसद हिस्सा है। आने वाले समय में बैटरी की कीमत कम होने के आसार हैं। (Economic Survey 2023)