राजीव भवन में हुआ दीपावली मिलन समारोह का हर्षोल्लास आयोजन...




राजीव भवन में हुआ दीपावली मिलन समारोह का हर्षोल्लास आयोजन...
समारोह में शामिल चैंबर ऑफ कॉमर्स, बीपीएस, समाज प्रमुखों सहित गणमान्य नागरिकों का जिलाध्यक्ष मौर्य ने व्यक्त किया आभार...
जगदलपुर : आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर द्वारा दीपावली मिलन समारोह का भव्य व हर्षोल्लास आयोजन किया गया...
इस दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम के अवसर पर बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, बीपीएस के पदाधिकारी, समस्त समाज प्रमुख सहित गणमान्य नागरिक,पत्रकार बंधुओं विशेष रूप से सम्मिलित हुए,आमंत्रित सभी अतिथियों को शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने स्वागत कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी साथ ही सभी अतिथियों को समारोह में शामिल होने हेतु शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने सह्रदय आभार व्यक्त किया...
शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के पहल पर आयोजित राजीव भवन में पहली बार हुए गए दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम की समस्त कार्यकर्ताओं ने सराहना की व सभी कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम के प्रति भारी उत्साह दिखा,वही कार्यकर्ताओं ने कहा ऐसे कार्यक्रम हमेशा होने चाहिए जमीनी स्तर से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य व इस कार्यक्रम की जमकर सराहना भी करी...
इस अवसर पर हनुमान द्विवेदी, सतपाल शर्मा, राजकुमार झा, हरिसिंह,पूर्व अध्यक्ष रामशंकर राव,पूर्व महापौर जतिन जायसवाल,पूर्व कॉंग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा,अनवर खान, बस्तर परिवहन संघ के पूर्व पदाधिकारीगण,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, मानसिंग बघेल, नीलूराम बघेल, लेखन बघेल, प्रभारी महामंत्री ज़ाहिद हुसैन,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रोजविन दास,विकलांग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष महेश ठाकुर, एन एस यू आई अध्यक्षद्वय विशाल खम्बारी, नीलम कश्यप, सहित प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों,जोन प्रभारियों, पोलिंग बूथ अध्यक्षों,एल डी एम टीम,सेवादल,युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित/मनोनीत जनप्रतिनिधियों,समस्त प्रदेश तथा जिला पदाधिकारी कार्यक्रम में अधिक संख्या में उपस्थित रहे।