अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर जिला संयोजक अनिल लुक्कड़ के द्वारा किया गया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर जिला संयोजक अनिल लुक्कड़ के द्वारा किया गया सम्मान
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर जिला संयोजक अनिल लुक्कड़ के द्वारा किया गया सम्मान

 जगदलपुर -- देश के विभिन्न धरोहरों को संभालना सुव्यवस्थित संरक्षित करना व देश के स्वर्णिम इतिहास से नई पीढ़ी को अवगत कराने वाले का सम्मान किया गया। जगदलपुर के धरमपुरा स्थित  भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण एवं पुरातत्व संग्रहालय पर जाकर अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर सर्वेक्षको का सम्मान किया गया। संग्रहालय की शक्ति  इस वर्ष का विषय दिया गया था।

 प्रत्येक वर्ष 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है।अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का उद्देश्य इस तथ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना है कि संग्रहालय सांस्कृतिक आदान प्रदान, संस्कृतियों के संवर्धन और आपसी समझ के विकास के महत्वपूर्ण साधन है।अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हमारे समाज में संग्रहालयों की भूमिका का एक वार्षिक उत्सव है और इसका उद्देश्य जनता को बहुत सारी रोचक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है यह किसी भी विषय या मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच भी प्रदान करता है जो संग्रहालय के लिए महत्वपूर्ण है।

   अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2022 का विषय संग्रहालय की शक्ति है संग्रहालय अपने अतीत के बारे में सिखाता है और हमारे दिमाग को नए विचारों के लिए खोलता है।

 जिन का सम्मान किया गया उनमें किरण नुरूटी,पीयूष रंजन साहू, शशि पांडे, सुभाष पांडे, किशन  पांडे, अभिजीत श्रीवास्तव, एल.सी.मेश्राम, देवेंद्र कुमार ठाकुर, नितेश यादव, सुभाष पानीग्राही, श्रवण कुमार मारकोले, शिव प्रसाद पटेल, उमेंद्र ठाकुर सहित सम्मानित जनों का सम्मान किया गया।

भाजपा जिला संयोजक आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग अनिल लुक्कड़, नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा,शिरीष मिश्रा,सतीश बाजपेई, आनंद झा, सूरज मिश्रा, अनिमेष सिंह चौहान के द्वारा सम्मान दिया गया।