...जब सब्जी खरीदने बिना तामझाम के पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा, बाजार में दिखा गजब का नजारा, फिर जो हुआ.....

Deputy CM Vijay Sharma reached weekly market to buy vegetables

...जब सब्जी खरीदने बिना तामझाम के पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा, बाजार में दिखा गजब का नजारा, फिर जो हुआ.....
...जब सब्जी खरीदने बिना तामझाम के पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा, बाजार में दिखा गजब का नजारा, फिर जो हुआ.....

Deputy CM Vijay Sharma reached weekly market to buy vegetables

कवर्धा। सरल सहज और विनम्र व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति से हर कोई प्रभावित हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा कबीरधाम जिले के पिपरिया सप्ताहिक बाजार में देखने को मिला। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जब पैदल चलते हुए सब्जी खरीदने बाजार पहुंचे तो कई लोगों को सहसा विश्वास ही नहीं हुआ। विजय शर्मा बगैर किसी तामझाम के सब्जी बेचने वाली बुजुर्ग महिलाओं से आत्मीयता से बात करते हुए सब्जी की खरीददारी कर रहे थे। सप्ताहिक बाजार में उन्होंने सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला से कुशलक्षेम पूछा तब वह महिला इस आत्मीय व्यवहार से बड़ी प्रसन्न हुई। विजय शर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें लाल, पालक, मेथी की भाजी पसंद है। उन्होंने सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला से देशी अमरूद भी खरीदा। तब वहां सब्जी खरीद रहे अन्य लोग उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की सरलता सहजता और विनम्रता से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। उनकी इस सादगी की तारीफ सभी लोग कर रहे हैं।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवम गृहमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के पिपरिया नगर पंचायत में साप्ताहिक बाजार में पहुँच कर सब्जी-भाजी बेचने वाली बुजुर्ग माता से बातचीत की। उन्होंने सब्जी- भाजी के भाव भी पूछे। उन्होंने कहा कि उन्हें मौसमी हरी सब्जियां बहुत पसंद है। लाल, पालक और मेथी की भाजी पसन्द है। उपमुख्यमंत्री ने बुजुर्ग माता से देशी अमरूद( बिही) भी खरीदे। उन्होंने अपने जेब से पैसे निकालकर बुज़ुर्ग महिला को अमरूद के पैसे भी दिए। बाजार में बैठे आमजन और सब्जी बेचने वाले लोग उपमुख्यमंत्री की सहज,सरल, सादगी और विनम्र व्यवहार से बहुत प्रभावित हुए। बता दे की उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज गुरुवार को कबीरधाम जिले के एकदिवसीय प्रवास पर थे।