सरकार का बड़ा फैसला: ग्रुप सी और डी के 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों को किया जाएगा स्थायी.... यहां CM का बहुत बड़ा एलान....

decided 35000 temporary employees of Group C and D permanent Chief Secretary recruitments Punjab CM Bhagwant Mann 35,000 temporary employees of Group C and D permanent

सरकार का बड़ा फैसला: ग्रुप सी और डी के 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों को किया जाएगा स्थायी.... यहां CM का बहुत बड़ा एलान....

...

Punjab News: पंजाब (punjab) में आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) सत्तारुढ़ हो चुकी है और प्रदेश की भगवंत मान (bhagwant mann) सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है। अब पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को लेकर बहुत बड़ा फैसला लिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एलान किया है कि राज्य में 35 हजार कच्चे कर्मचारी पक्के होंगे। भगवंत मान ने कहा कि ग्रुप सी-ग्रुप डी में काम कर रहे 35 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। 

सीएम भगवंत मान ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि अगले विधानसभा सत्र से पहले इस बिल का ड्राफ्ट बनाकर दें। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कच्चे कर्मचारियों की मांगों को आम आदमी पार्टी ने बड़ा मुद्दा बनाया था। भगवंत मान ने सीएम पद का उम्मीदवार बनने के बाद ही वादा किया था कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। अब सीएम पद की शपथ लेने के एक हफ्ते बाद ही भगवंत मान ने अपना एक और बड़ा वादा पूरा कर दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोमवार को अपने कैबिनेट के मंत्रियों के बीच डिपार्टमेंट का बंटवारा कर दिया था। 

भगवंत मान ने अपने पास गृह मंत्रालय समेत 27 विभाग रखे हैं। भगवंत मान ने इससे पहले 25 हजार सरकारी नौकरी निकालने का एलान किया था। भगवंत मान का कहना है कि 10 हजार भर्ती पुलिस में होंगी, जबकि 15 हजार भर्तियां दूसरे डिपार्टमेंट में। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब विधानसभा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की मूर्तियां लगाई जाएंगी। साथ ही सीएम मान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहीदी दिवस पर पूरे पंजाब में अवकाश का ऐलान किया।

यह पहली बार होगा जब सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस के दिन पूरे पंजाब में अवकाश रहेगा। इससे पहले तक पंजाब के सिर्फ नवांशहर में ही शहीदी दिवस के अवसर पर अवकाश रहता था। लेकिन मान सरकार ने शहीदी दिवस को लेकर नई परंपरा का आगाज किया है। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीद दिवस 23 मार्च के मौके पर पूरे पंजाब में छुट्टी होगी। साथ ही 28 सितंबर को भगत सिंह की जयंती के मौके पर पूरे पंजाब के स्कूलों में आने वाली पीढ़ी को भगत सिंह के जीवन के बारे में बताते हुए पूरे दिन कार्यक्रम करवाए जाएंगे।

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा एलान किया है। मान ने कहा कि हमारी सरकार ने ग्रुप सी और डी के 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया है। उन्होंने मुख्य सचिव को ऐसी संविदात्मक और आउटसोर्सिंग भर्तियों को समाप्त करने का भी निर्देश दिया है। मान ने कहा कि मैंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि अगले विधानसभा के सत्र से पहले इस कानून का मसौदा बनाकर उन्हें भेजा जाए ताकि हम विधानसभा में उसे मंजूर करके लागू कर सकें। मान ने कहा कि अब पंजाब में न कोई कच्चा घर रहेगा और न कोई कच्चा मुलाजिम।