CG पुलिस टीम पर जानलेवा हमला : एक दर्जन आरोपियों ने रॉड, डंडे और हॉकी से पुलिस टीम पर किया हमला,ASI सहित चार घायल,2 जवानों की हालत गंभीर….

Deadly attack on CG police team: A dozen accused attacked the police team with rods, sticks and hockey sticks

CG पुलिस टीम पर जानलेवा हमला : एक दर्जन आरोपियों ने रॉड, डंडे और हॉकी से पुलिस टीम पर किया हमला,ASI सहित चार घायल,2 जवानों की हालत गंभीर….
CG पुलिस टीम पर जानलेवा हमला : एक दर्जन आरोपियों ने रॉड, डंडे और हॉकी से पुलिस टीम पर किया हमला,ASI सहित चार घायल,2 जवानों की हालत गंभीर….

Deadly attack on CG police team

सूरजपुर। दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराना सूरजपुर पुलिस को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही रॉड, डंडे और हॉकी से हमला कर दिया। इस हमले में सहायक उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर है। घटना सुरजपुर थाना क्षेत्र के बसदेई चौकी की है।

दरअसल, 29 अगस्त की रात साढ़े नौ बजे एएसआई बसदेई चौकी को सूचना मिली थी कि गांव खडगवां में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। इस सूचना के बाद एएसआई मानिक दास, प्रधान आरक्षक निर्मल मिंज, आरक्षक सुरेश साहू और बृजेश साहू मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाइश के दौरान राॅड, लाठी डंडे और हाॅकी से लेश रोहित कुमार, संजय कनेडिया, अन्नू, महेंद्र कनेडिया, बलदेव बियार, कुंज बिहारी, जग्गू और काशीराम बियार ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले में एएसआई सहित चारों पुलिसकर्मियों के सिर, कंधे पर गंभीर चोट लगी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल लाया गया। यहां पर हेड कांस्टेबल निर्मल मिंज और कांस्टेबल बृजेश साहू की हालत को देखते हुए दोनों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 147, 148, 149, 186, 294, 307, 323, 332, 333, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम पर हमले में गंभीर रूप से घायल प्रधान आरक्षक निर्मल मिंज और नगर सैनिक बृजेश साहू को अंबिकापुर मेडिकल पहुंचाया गया। लेकिन वहां जिम्मेदार चिकित्सक के नहीं मिलने पर दोनों घायलों को मिशन अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। प्रधान आरक्षक निर्मल मिंज और नगर सैनिक बृजेश साहू की हालत गंभीर बतायी जा रही है।देर रात सूरजपुर एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला पुलिस अधिकारियों के साथ बीरमताल खड़गवां गांव भी पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तत्काल धरपकड़ का आदेश दिया गया। पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है।