CG में पति-पत्नी की मिली लाश: पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी... 12 साल पहले हुई थी शादी... बच्चे नहीं होने पर होता था विवाद... फैली सनसनी.....
शराब के नशे में पति-पत्नी में आपस में विवाद हुआ। पति के द्वारा अपनी पत्नी का गमछा से गला घोटकर हत्या कर दी गई। फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बिलासपुर जिले के थाना कोटा के बेलगहना चौकी क्षेत्र का मामला है। बच्चे नहीं होने पर विवाद होता था। 12 साल पहले शादी हुई थी। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देश पर घटना के अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। वही पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।




Chhattisgarh News, Dead bodies of husband and wife found, Husband commits suicide after killing wife
Bilaspur: शराब के नशे में पति-पत्नी में आपस में विवाद हुआ। पति के द्वारा अपनी पत्नी का गमछा से गला घोटकर हत्या कर दी गई। फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बिलासपुर जिले के थाना कोटा के बेलगहना चौकी क्षेत्र का मामला है। बच्चे नहीं होने पर विवाद होता था। 12 साल पहले शादी हुई थी। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देश पर घटना के अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। वही पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।
बेलगहना पुलिस को बैगापारा ग्राम करवा में रतनलाल बैगा उम्र 35 वर्ष एवं उसकी पत्नी सुकवरिया बाई बैगा उम्र 35 वर्ष की लाश घर में मिलने की सूचना पर बेलगहना पुलिस द्वारा मौके पर जाकर तस्दीक की गई। जो घर में रतनलाल बैगा का शव परछी के म्यार में फांसी लटका हुआ मिला तथा घर के अन्दर कमरे में रतनलाल की पत्नी सुकवरिया बाई का शव मिला। मामले के प्रारम्भिक जांच पर पता चला है कि मृतक एवं मृतिका का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था।
दोनों की कोई संतान नही है, मृतक एवं मृतिका दोनो ही शराब पीने की आदि थे तथा अक्सर शराब पीकर विवाद एवं झगड़ा होते थे। रात को भी दोनों के मध्य विवाद लड़ाई झगड़ा हो रहा था। मृतक के पड़ोस में ही रहने वाले मृतक के बड़े भाई समून्द सिंह बैगा ने सामान्य विवाद समझा और सो गया। दोपहर गांव का तपेश्वर गोड़ जब मृतक के घर गया तो परछी में फांसी लगा हुआ देखकर समून्द सिंह एवं अन्य लोगो को बतलाया जब लोग अन्दर गये।
घर के कमरे में सुकवरिया बाई का शव मिला और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के द्वारा मामलें में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही की गई। प्रथम दृष्टिया ऐसा प्रतीत हो रहा कि शराब के नशे में पति पत्नी आपस में विवाद हुये है एवं इसी विवाद की वजह से पति रतनलाल बैगा के द्वारा अपनी पत्नी सुकवरिया बाई का गमछा से गला घोटकर हत्या कर दी गई तथा घटना से व्यथिथ होकर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देश पर घटना के अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।