DA Hike Update : इन कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी,सर्कुलर जारी,इस माह से होगा लागू,इतना बढ़ेगा वेतन…

DA Hike Update: बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। देश के सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। उनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश जारी किये गए हैं। इसके लिए भारतीय बैंक संघ द्वारा सर्कुलर भी जारी किया गया है। जारी किए गए सर्कुलर के तहत नवंबर से जनवरी के लिए बैंक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाया गया है।

एआईसीपीआई आंकड़े जारी

इसके लिए एआईसीपीआई आंकड़े जारी किए गए थे। जिसके आधार पर उनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है।

जुलाई 2024 के लिए AICPI आंकड़े 9380.903 जबकि सितंबर में यह बढ़कर 9420.34 पहुंच गया था। इसके आधार पर DA स्लैब रिकॉर्ड किया गया है।

डीए स्लैब में 43 अंक की बढ़ोतरी

ऐसे में डीए स्लैब में 43 अंक की बढ़ोतरी की गई है। जिसके आधार पर बैंक कर्मचारियों को नवंबर, दिसंबर और जनवरी 2025 के लिए महंगाई भत्ते की दर 53.13 प्रतिशत उपलब्ध कराई जाएगी। 

ऐसे में उनके मूल वेतन का 53.13% है। इसे 3 महीने के लिए महंगाई भत्ते के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

वेतन में सालाना 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी

इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के अधिकारी कर्मचारियों के वेतन में सालाना 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। भारतीय बैंक संघ ने बैंक कर्मचारी संगठन के बीच हुए वेतन वृद्धि पर सहमति जताते हुए इसकी घोषणा की थी।

जिसका फायदा 8 लाख बैंक कर्मचारियों को हुआ था। 17% की वेतन बढ़ोतरी के साथ ही बैंक पर सालाना 8284 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार देखने को मिला था।

अब एक बार फिर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जनवरी 2025 तक के इसे लागू किया गया है। 

इसके बाद एक बार फिर से फरवरी 2025 में बैंक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी।