CG- CRPF जवान ने की आत्महत्या BIG NEWS: CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली.... AK 47 से खुद पर चलाई गोली.... मौके पर मौत.... मचा हड़कंप......

CG- CRPF जवान ने की आत्महत्या BIG NEWS: CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली.... AK 47 से खुद पर चलाई गोली.... मौके पर मौत.... मचा हड़कंप......

...

गरियाबंद 15 दिसंबर 2021। सीआरपीएफ जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान ने AK 47 राइफल से खुद पर गोली चलाई। जिससे उसकी मौत हो गई। सीआरपीएफ 65 वीं बटालियन के जवान का नाम उदय विर सिंह निवासी एटा उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की दर्रीपाड़ा स्थित 65 वीं बटालियन के उदयवीर सिंह ने अपनी राइफल से खुदकुशी की है। उन्होंने ऐसा कदम क्यो उठाया फिलहाल इस बात का खुलासा नही हो पाया है।

इस आत्महत्या के पीछे क्या कारण है यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम सुसाइड नोट की तलाश भी कर रही है। इस घटना में जहां जवान की मौके पर ही मौत हो गयी, वही कैंप में गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान उदयवीर सिंह ने आज शाम एके-47 से खुद पर गोली चला ली।