CG- लव, सेक्स और फिर धोखा: प्यार का झांसा.... शादी का वादा.... साल भर दुष्कर्म.... गर्भवती होने पर करा दिया अबॉर्शन.... फिर जो हुआ.... विश्वविद्यालय की छात्रा का यौन शोषण.... सहपाठी गिरफ्तार..... UP भागने से पहले पकड़ाया......

Love sex and then cheating a physical relationship made by promising marriage Abortion was

CG- लव, सेक्स और फिर धोखा: प्यार का झांसा.... शादी का वादा.... साल भर दुष्कर्म.... गर्भवती होने पर करा दिया अबॉर्शन.... फिर जो हुआ.... विश्वविद्यालय की छात्रा का यौन शोषण.... सहपाठी गिरफ्तार..... UP भागने से पहले पकड़ाया......

...

बिलासपुर। 24 घण्टे के अंदर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े जाने के भय से अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश भागने के फिराक में आरोपी था। शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। दुष्कर्म से गर्भवती होने से पीड़िता का गर्भपात करा दिया। नाम आरोपी अभिषेक त्रिपाठी उर्फ मोनू उम्र 21 वर्ष है। मामला थाना कोनी का है। युवती रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी पहचान माह अक्टूबर 2021 में अभिषेक त्रिपाठी से गुरुघासीदास विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान हुई थी। अभिषेक त्रिपाठी रिवर व्यू कालोनी मे किराये के मकान में रहता था। 

दोनों के मध्य प्रेम संबंध हो गया। इस दौरान अभिषेक त्रिपाठी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। जब पीड़िता आरोपी को शादी करने के लिए बोली तो आरोपी शादी करने से इंकार किया एवं पीड़िता का गर्भपात करा दिया, पीड़िता द्वारा बार-बार आरोपी अभिषेक त्रिपाठी को शादी करने के लिए कहा गया, किन्तु आरोपी द्वारा शादी करने से इंकार करने पर पीड़िता द्वारा थाना कोनी में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर थाना कोनी में आरोपी अभिषेक त्रिपाठी के विरुद्ध धारा-376(2)(ढ) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गंभीर अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों की दी गई। 

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एसएसपी पारूल माथुर द्वारा प्रकरण के आरोपी का जल्द-से-जल्द निराकरण करने के निर्देश पर एएसपी उमेश कश्यप, सीएसपी सरकण्डा स्नेहिल साहू के उचित मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक सुनील तिर्की के नेतृत्व में आरोपी अभिषेक त्रिपाठी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। जिसे नेहरु चौक, बिलासपुर के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश भागने के फिराक में था। प्रकरण में आरोपी अभिषेक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।