कोरोना मरीज के घर जमी हुई थी महफिल VIDEO: कोरोना पॉजिटिव मरीज आइसोलेशन में कर रहा था शराब पार्टी.... पॉजिटिव पेशेंट दोस्तों के साथ घर में छलका रहा था जाम.... नजारा देख पुलिस के उड़े होश.... केस दर्ज.... देखें VIDEO......

कोरोना मरीज के घर जमी हुई थी महफिल VIDEO: कोरोना पॉजिटिव मरीज आइसोलेशन में कर रहा था शराब पार्टी.... पॉजिटिव पेशेंट दोस्तों के साथ घर में छलका रहा था जाम.... नजारा देख पुलिस के उड़े होश.... केस दर्ज.... देखें VIDEO......

...

डेस्क। मध्य प्रदेश के रतलाम के नयागांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने अपने घर में दोस्तों के संग महफिल सजा रखी थी। जिसको देखकर अधिकारी आग बबूला हो गए। शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो नजारा देखकर हक्का बक्का रह गई। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन ने युवक व उसके दोस्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए महामारी एक्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। निराला नगर में रहने वाला नारायण पोरवाल कोरोना पॉजिटिव है। प्रशासन ने उसे उसी के घर में आइसोलेट कर घर को कंटोनमेंट जोन बना दिया। 

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि निराला नगर निवासी नारायण पोरवाल मरीज जो कोरोना पॉजिटिव है अपने दोस्तों के संग पार्टी कर रहा था। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम ने जब मरीज के घर दबिश दी तो वहां महफिल लगी हुई थी। जांच अधिकारियों को देख एक दोस्त मौके पर फरार हो गया। बाकि बचे दो दोस्तों का कोरोना टेस्ट करवाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नारायण पोरवाल को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। पार्टी कर रहे कोरोना मरीज और बाकी लोगों के खिलाफ धारा 188 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

रतलाम में जहां लगातार संक्रमण बढ़ रहा है। वहीं लोग लापरवाही की हद तोड़ रहे है। नयागांव में एक पॉजिटिव मरीज घर में दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए पकड़ा गया है। प्रशासन की टीम ने निराला नगर निवासी पॉजिटिव मरीज नारायण पोरवाल को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए पकड़ा है। जिला प्रशासन ने धारा 188 के अंतर्गत पार्टी कर रहे लोगों और मरीज के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। प्रशासन की टीम जब मौके पर पहुंची तो पार्टी कर रहा है एक व्यक्ति पीछे के दरवाजे से भाग निकला। शराब पार्टी करते पकड़े जाने के बाद मरीज को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। वहीं अन्य लोगों को भी सैंपल लेकर आइसोलेशन में रखा गया है।

कार्रवाई करने पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी। निराला नगर निवासी नारायण पोरवाल कोरोना पॉजिटिव है और वह होम आइसोलेशन में रह रहा है। वह कंटेनमेंट एरिया तोड़कर अपने दोस्तों को पार्टी करने घर बुला रहा है। प्रशासन की टीम ने जब आरोपी के घर पर दबिश दी तो एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया जबकि पॉजिटिव नारायण के साथ नामली निवासी प्रवीण और डॉक्टर शुभम जायसवाल पार्टी करते हुए मिले। एक तरफ कोरोना के नए वैरिएंट की रोकथाम के लिए सरकार ने कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दे रही है। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग जारी किए गए नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ते हुए नजर आ रहे हैं।