दुर्लभ कल्पवृक्ष का जोड़ा लगा कॉलोनीवासियों को पिलाई लेमन टी




भीलवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में श्याम नगर स्थित शिव सगस मंदिर प्रांगण में दुर्लभ मनोकामना पूर्ण कल्पवृक्ष का जोड़ा लगाया गया। साथ ही कॉलोनी वासियो को स्वास्थ्यवर्धक लेमन टी पिलाई गई। इस दौरान ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेंद्र सिंह पँवार, गणेश मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंघीवाल, युवा नेता वीरेंद्र शर्मा, पीरू सिंह गौड़, महेंद्र सिंह, राजेन्द्र पालावत, राकेश पालीवाल, किरण सिंह, राम लाल सुथार, गणपत सिंह, सुरेश, कुंजबिहारी, दिनेश राव, जितेंद्र सिंह, छोटू, दिलीप शर्मा, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।