CG नाइट कर्फ्यू खत्म BIG NEWS: खत्म हुई रात की पहरेदारी.... रायपुर जिला प्रशासन ने जारी किया नाइट कर्फ्यू को समाप्त करने का आदेश.... अब रात 12 बजे तक खुले रहेंगे होटल और रेस्टोरेंट.... देखें आदेश........




...
रायपुर 27 जनवरी 2022। रायपुर में कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। रात्रिकालीन कर्फ्यू को समाप्त किया गया है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी आईटम्स, फूड कोर्ट एवं अन्य खाद्य संबंधी प्रतिष्ठान / फूड डिलीवरी अधिकतम रात्रि 12.00 बजे तक संचालित होगें। उपरोक्त आदेशों की शेष शर्ते यथावत् रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश में कहा गया है की इस कार्यालय के आदेश क्रमांक 33 दिनांक 05 जनवरी 2022 सहपठित आदेश क्रमांक 79 दिनांक 07.01.2022 द्वारा दण्ड प्रक्रिया सहिता 1973 की धारा 144, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट, 1897 यथा संशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये जिला रायपुर में आम जनता के सार्वजनिक गतिविधियों पर आगामी आदेश पर्यन्त युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किये गये हैं।
अधिरोपित प्रतिबंधों की समीक्षा उपरांत उपरोक्त आदेश दिनांक 05.01.2022 की कंडिका 01 को विलोपित करते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू एतद् द्वारा समाप्त किया जाता है तथा उपरोक्त आदेश की कंडिका क्रमांक 02 में आंशिक संशोधन करते हुये रायपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढावा, बेकरी आईटम्स, फूड कोर्ट एवं अन्य खाद्य संबंधी प्रतिष्ठान / फूड डिलीवरी अधिकतम रात्रि 12.00 बजे तक संचालित होगें। उपरोक्त आदेशों की शेष शर्ते यथावत् रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।