CM भूपेश की होली VIDEO: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अनोखा अंदाज.... CM ने पत्नी को लगाया रंग.... हैट लगाकर गाने लगे फाग गीत.... नगाड़ा बजाकर पूरी मस्ती में गाया छत्तीसगढ़ी फाग.... देखें वीडियो और तस्वीरें.....
CM played Holi Chief Minister Bhupesh Baghel color wife Chhattisgarhi Phag




...
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की दी बधाई। उन्होंने कहा, आज निवास में धूमधाम से होली मनाया। इस दौरान खुद फागगीत गाने से रोक नही पाया। खुशियों का यह पावन त्यौहार समस्त छत्तीसगढ़वासियों के जीवन को खुशियों के रंग से भर दे यही मेरी कामना है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह खुशियों का त्यौहार है। कोरोना काफी कम हुआ है, लेकिन बचाव में ही सुरक्षा है। सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाएं। होली में फागगीत गाने और नगाड़ा बजाने का अपना अलग ही मजा है। बचपन से लेकर अब तक जब फागगीत गानों वालों की टोली के साथ बैठता हूँ तो सहज ही होली के रंग में ढल जाता हूँ।
होली में फागगीत गाने और नगाड़ा बजाने का अपना अलग ही मजा है। बचपन से लेकर अब तक जब फागगीत गानों वालों की टोली के साथ बैठता हूँ तो सहज ही होली के रंग में ढल जाता हूँ। #Holi
Posted by Bhupesh Baghel MLA Patan Chhattisgarh on Friday, 18 March 2022
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होली वाले मूड में ही नजर आए। वो सुबह रायपुर से भिलाई स्थित अपने घर गए। यहां उन्होंने पत्नी, बेटे और रिश्तेदारों के साथ होली मनाई। बड़ी संख्या में दुर्ग जिला प्रशासन के अफसर और स्थानीय कांग्रेस नेता भी मुख्यमंत्री को होली की बधाई देने पहुंंचे। सफेद धोती-कुर्ता में भूपेश बघेल और उनके रिश्तेदारों ने कंधे पर गमछा भी ले रखा था। भिलाई से सामने आई तस्वीरों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी पत्नी के साथ गुलाल खेलते दिखें। होली की बधाई देकर उन्होंने पत्नी को रंग लगाया और परिजनों के साथ होली मनाई। कार्यक्रम के दौरान फाग गीत का आयोजन किया गया।
होली हे...????????
Posted by Chhattisgariha Mukhyamantri छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री on Friday, 18 March 2022
जिसमें मुख्यमंत्री ने स्वयं ताल दी। मुख्यमंत्री के ताल से फाग का ऐसा रंग जमा कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए। मुख्यमंत्री के घर में इस दौरान मिलने वालों का तांता लगा रहा। होली की मस्ती के बीच मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि पुराने गिले-शिकवे भुलाकर सभी इस त्यौहार को मिल-जुलकर मनाते हैं, तभी जीवन में खुशियों के रंग चढ़ते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई 3 स्थित आवास में सुबह 10:00 बजे से होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 2:00 बजे तक सभी मस्ती में झूमते रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री के बेटे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कलेक्टर डॉक्टर एसएन भूरे, एसपी बीएन मीणा सहित बड़ी संख्या में अतिथि व मुख्यमंत्री के ओएसडी मौजूद रहे।
आज निवास में धूमधाम से होली मनाया। इस दौरान खुद फागगीत गाने से रोक नही पाया। खुशियों का यह पावन त्यौहार समस्त छत्तीसगढ़वासियों के जीवन को खुशियों के रंग से भर दे यही मेरी कामना है। #HappyHoli
Posted by Bhupesh Baghel MLA Patan Chhattisgarh on Friday, 18 March 2022