गायब है चित्रकोट विधायक, जवाब दे कांग्रेस सरकार - किरणदेव

गायब है चित्रकोट विधायक, जवाब दे कांग्रेस सरकार - किरणदेव
गायब है चित्रकोट विधायक, जवाब दे कांग्रेस सरकार - किरणदेव

गायब है चित्रकोट विधायक, जवाब दे कांग्रेस सरकार - किरणदेव

भाजपा ने खोला मोर्चा, चित्रकोट विधानसभा के लोहण्डीगुडा़ में किया विरोध प्रदर्शन

स्थानीय मुद्दों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। आज शुक्रवार को चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोहण्डीगुडा़ में भाजपा ने स्थानीय मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और क्षेत्र के विधायक राजमन बेंजाम को भ्रष्टाचार में लिप्त व गायब बताया। भाजपा ने स्थानीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। 

लोहण्डीगुडा़ बाजार स्थल में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ करीब दो घंटे विरोध प्रदर्शन करते हुये सभा को भी संबोधित किया। जहाँ पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा कि चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र का विकास करने के बजाय यहाँ के विधायक गायब है। कांग्रेस सरकार इसका जवाब दे। ग्रामीणों ने बताया है कि उनका विधायक भ्रष्टाचार के साथ उठता है और भ्रष्टाचार को ओढ़कर सोता है। यही कांग्रेस के विधायक व प्रदेश कांग्रेस सरकार की सच्चाई है। झूठ के अलावा इनके पास कुछ नहीं है। जनता को छलना ही कांग्रेस का काम है। आज क्षेत्र की जनता कांग्रेस सरकार से जवाब मांग रही है। सभा को पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप व बैदूराम कश्यप ने भी संबोधित किया। 

विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा द्वारा एसडीएम को ज्ञापन दिया गया, जिसमें चुनावी वर्ष में कांग्रेस सरकार द्वारा जानबूझकर मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित किसानों को अवैध नोटिस भेजने, बोधघाट सिचाई योजना को प्रारंभ करने के विरुद्ध प्रभावित डूबान क्षेत्र के ग्रामवासियों के साथ किये गये आंदोलन में भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं पर दर्ज की गयी एफआईआर वापस लेने, चित्रकोट पर्यटन स्थल जो रामगमनवनपथ के रूप में जाना जाता है वहाँ कांग्रेस सरकार द्वारा शराबबार खोलने का विरोध एवं पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा वर्ग-3 व वर्ग-4 में स्थानीय भर्ती हेतु बनायी गयी नीति को पुन: बहाल करने उल्लेख किया गया है। 

भाजपा के विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से समुंद साय कच्छ , योगेंद्र पांडे , संतोष बघेल , रामाश्रय सिंह , बाबुल नाग , लक्ष्मीनिवास पांडे , नरसिंह राव , नरसिंह ठाकुर, नारायण ठाकुर, विनायक गोयल  ,फूलसिंह सेठिया, बलदेव मंडावी, रैतू राम बघेल,श्रीमति ऐ जानकी राव , पदमा कश्यप , रामवती भंडारी , मालती मंडावी ,रंजीता जोशी , तुलू राम कश्यप , मंगतू कश्यप , देवीप्रसाद बेंजाम , बी डी दीवान ,सावेंद्र सेठिया ,सुदन ठाकुर ,वेनुधर सेठिया , डॉ बंसत कश्यप ,नाथन ठाकुर ,सीता राम मंडावी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।