CG डायरेक्टर गिरफ्तार: रुपए डबल करने के नाम पर लोगों से लिए थे करोड़ों रुपए.... वापस करने की बारी आई तो हो गए रफूचक्कर.... फिर हुआ ये.... 2 डायरेक्टर गिरफ्तार..…..




बलौदाबाजार:- जिले में भाटापारा ग्रामीण थाने की पुलिस ने चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर्स गिरफ्तार को किया है। इन दोनों ने भाटापारा इलाके के कई गांवों में लोगों को रकम दोगुनी होने, अधिक ब्याज मिलने का लालच देकर करोड़ों रुपए की वसूली की थी। जब लोगों के रुपए लौटाने का समय आया तो बोरिया बिस्तर लेकर उड़नछू हो गए। पिछले एक साल से पुलिस इन्हें ढूंढ रही थी। अब इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक इन लोगों पर 3 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है।
लुभावनी स्कीम बताकर अधिक ब्याज देने का दिया था झांसा
भाटापारा के खपरी गांव में रहने वाले 59 साल के राम कुमार रावटे ने पुलिस को बताया था कि सनशाइन इंफ्राबिल्ड लिमिटेड के डायरेक्टर और एजेंट्स ने लुभावनी स्कीम बताकर अधिक ब्याज देने का झांसा देकर 22 लोगों से कूल 1 लाख 80 हजार 225 रुपए अपनी कंपनी में जमा करवाए थे। बाद में अपनी कंपनी को बंद कर फरार हो गए थे। शिकायकर्ताओं से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को इन धोखेबाजों के मध्यप्रदेश में रहने की जानकारी मिली।
एमपी से पकड़ाए आरोपी,3 करोड़ से अधिक की राशि का गबन
भाटापारा पुलिस की टीम मध्य प्रदेश गई। वहां कुछ दिनों की पड़ताल के बाद पुलिस को भाटापारा के ग्रामीणों को ठगने वालों का ठिकाना मिला। इसके बाद छापेमारी करते हुए भिंड के विनोद गरन निवासी सुरेंद्र सिंह बघेल और भवानीपुर में रहने वाले इसके साथी धर्म सिंह कुशवाहा को पकड़ लिया गया। थाने लाकर जब इन दोनों शातिरों से पूछताछ की गई तो पुलिस को पता चला कि बलौदबाजार के कई गांवों से किसान परिवारों को रकम दोगुनी होने का लालच देकर दोनों ने करोड़ों रुपए का हेरफेर किया था। पता चला है कि 150 से अधिक लोगों को इन लोगों ने ठगा, अब सभी का पता लगाकर पुलिस इनके खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में है। अनुमान के मुताबिक 3 करोड़ से अधिक की रकम का गबन आरोपियों से किया है। इसके तथ्य पुलिस जुटा रही है।