बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस जे ने रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से किया स्वागत




बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस जे ने रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से किया स्वागत
नवनीत ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं - यह अवसर भारतीय संस्कृति को मजबूत कर देने वाला है देश की व्यवस्था के साथ बस्तर में भाईचारा मजबूत हो
जगदलपुर :- बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस जे के जिला अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व में आज सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति में राम नवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा का भव्य स्वागत स्थानीय चांदनी चौक में किया गया।
नवनीत चांद ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता कांग्रेस एवं मुक्ति मोर्चा द्वारा स्वागत कार्यक्रम में शोभा यात्रा पर सुंदर पुष्प वर्षा की गई साथ ही इस भव्य स्वागत कार्यक्रम के दौरान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के साथ नागरिकों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी किया गया था।
नवनीत ने सभी श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा की यह अवसर भारतीय संस्कृति को मजबूत कर देने वाला है देश की व्यवस्था के साथ बस्तर में भाईचारा मजबूत हो यही हम सब की कामना हैं।
इस दौरान संभागीय युवा अध्यक्ष संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष भरत कश्यप, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अजय बघेल,माही सोनी,संगीता सरकार, शोभा गंडोत्रे,धीरज जानी,पीतम नाग, मंगीराम बेंजाम, ओम मरकाम,किशन सरकार, कुंदन पाटील, पुजा गुरूदत्ता,माधवी नाग, प्रावती नाग,मालती देवनाथ,संपत बघेल सहित सैकड़ों पदाधिकारियों उपस्थित थे।