CG- 12 कर्मचारियों को नोटिस: 12 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी... देखें....
Chhattisgarh, Show cause notice issued to 12 BLO जांजगीर चांपा। 12 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।




Chhattisgarh, Show cause notice issued to 12 BLO
जांजगीर चांपा। 12 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र को आधार से लिंक करने हेतु विधानसभा 33 अकलतरा अंतर्गत कार्यरत बी.एल.ओ. को निर्देशित के बावजूद भी बी.एल.ओ. द्वारा 20% से भी कम कार्य किये जाने पर छ0ग0 सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दण्डनीय होने पर निम्नानुसार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
लिस्ट में चन्द्र प्रकाश कौशल बी.एल.ओ. भाग संख्या 46 जुनाडीह, राजेन्द्र प्रसाद साण्डे, बी.एल.ओ. भाग संख्या 57 बिरगहनी, बजरंग सिंह मरावी, बी.एल.ओ. भाग संख्या 114 जावलपुर-1, संतोष कुमार कश्यप, बी.एल.ओ. भाग संख्या 148 अमरताल, अमृता मिश्रा, बी.एल.ओ. भाग संख्या 155 अकलतरा - 3, यमलेश्वर कुमार साहू, बी.एल.ओ. भाग संख्या 160 अकलतरा 8, आदम कुरैशी, बी. एल. ओ. भाग संख्या 161 अकलतरा - 9, नवीन विश्वकर्मा, बी.एल.ओ. भाग संख्या 163 अकलतरा - 11, धर्मेन्द्र कुमार पाठक, बी.एल.ओ. भाग संख्या 166 अकलतरा - 14, जेठूराम मरावी, बी.एल.ओ. भाग संख्या 168 अकलतरा - 16, उमेश कुमार, बी. एल. ओ. भाग संख्या 181 परसदा-1, अमित कुमार माथुर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 200 सोनसरी -2 के नाम शामिल हैं।