Chhattisgarh Sex Racket Video : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़...6 महिलाएं समेत 9 गिरफ्तार,देह व्यापार का गोरखधंधा करते रंगे हाथों पकड़ाए...नजारा देख पुलिस भी…
छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में देहव्यापार में शामिल 6 महिलाओं को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं ना सिर्फ Sex Racket में शामिल थी, बल्कि नाबालिग लड़कियों को भी जिस्मफरोशी में शामिल कराती थी।




जांजगीर 22 मई 2023। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में देहव्यापार में शामिल 6 महिलाओं को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं ना सिर्फ Sex Racket में शामिल थी, बल्कि नाबालिग लड़कियों को भी जिस्मफरोशी में शामिल कराती थी। दरअसल पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि जांजगीर के लछनपुर और पिसौद में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। कुछ महिलाएं सेक्स रैकेट चलाती हैं, जिसमें अलग-अलग जिलों से भी ग्राहक आते हैं।(Chhattisgarh Sex Racket )
इस लिंक को क्लिक करके देखे विडियो
सूचना पर पुलिस ने एक टीम बनायी और मौके पर भेजा, पुलिस ने छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट में शामिल 6 महिलाएं और 3 पुरुष मौके से गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी रायगढ़ जिले के एक आरोपी कोरबा जिले के हैं। सेक्स रैकेट में शामिल 6 महिलाएं जांजगीर जिले के हैं। छापेमारी के दौरान संदिग्ध ग्राहक भी घटनास्थल पर मिले जो देह व्यापार मे लिप्त थे। आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।(Chhattisgarh Sex Racket )
मामले का विवरण : नाबालिक बालिका द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लछनपुर एवं पिसौद में नाबालिक को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है तथा नहीं मानने पर मारपीट की जा रही है। नाबालिक बालिका की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में 6 महिलाओं और 3 पुरुषों के खिलाफ अपराध क्रमांक 347/23 धारा 366ए, 370ए, 370(2), 370(3), 370(4), 373, 294, 506 भादवि के तहत जबरदस्ती देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने, मारपीट करने एवं मानव दूर व्यापार में संलिप्त रहने सम्बन्धी रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर रेड कार्रवाई की गई इसमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष मौके से हिरासत में लिए गए। घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है इनमें से दो आरोपी रायगढ़ जिले के एक आरोपी कोरबा जिले के और 6 आरोपी जांजगीर जिले के हैं रेड के दौरान संदिग्ध ग्राहक भी घटनास्थल पर मिले जो देह व्यापार मे लिप्त थे। आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।