CG गोलीकांड ब्रेकिंग : सुबह -सुबह 2 बाईक सवारों ने महिला को घर मे घुसकर मारी गोली....गंभीर हालत में महिला को किया गया अस्पताल में भर्ती..जाँच में जुटी पुलिस…..

CG Shooting Breaking: Early in the morning, 2 bike riders entered the house and shot the woman.

जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गायलूँगा में तड़के साढ़े पांच बजे के आसपास दो अज्ञात बाईक सवारों ने एक 60 वर्षीय महिला पर बंदूक तानकर गोली चला दी जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।बेहोशी की हालत में उसे कुनकुरी के होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के 2 घंटों बाद नारायणपुर पुलिस मौके पर पंहुचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

पत्रवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के गायलूँगा की है जहां सुबह 5 बजे के आसपास दो बाईक सवार गायलूँगा निवासी मोहनी बाई 60 वर्ष पति भूलन जाति भुईँहर के पास आए और शराब की मांग करने लगे।जब महिला ने उनसे कहा कि उसके पास शराब नहीं है तो उन्होंने वृद्ध महिला को पकड़ने की कोशिश की जिससे डरकर महिला भागने लगे और घर से बाहर बाड़ी के गेट पर पंहुच गई और 2 अज्ञात युवकों ने महिला को जमीन पर पटक दिया और उस पर बंदूक तानकर गोली चला दी। महिला को नाक के नीचे व आंख के पास गोली लगी है, जिसे ईलाज के लिए  कुनकुरी होलीक्रॉस में भर्ती किया गया है।

हांलाकि हमला करने का कारण अब तक अस्पष्ट है।वहीं सूत्रों के अनुसार,पारिवारिक कलह,जमीन विवाद समेत जादू टोने के संदेह में हमला किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है पुलिस ने फिलहाल ऐसी कोई पुष्टि नहीं की है।

फिलहाल नारायणपुर थाना प्रभारी जीवन जांगड़े की टीम घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी युवक सन्ना मैना की ओर भागे हैं।जिसके लिए नाकेबंदी की गई है।

फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है वहीं आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।CG Shooting Breaking: Early in the morning, 2 bike riders entered the house and shot the woman.