Chhattisgarh Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी,अगले 24 घंटों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम...

Chhattisgarh Rain Alert चक्रवात और द्रोणिका के असर से अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Chhattisgarh Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी,अगले 24 घंटों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम...
Chhattisgarh Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी,अगले 24 घंटों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम...

Chhattisgarh Rain Alert

रायपुर। चक्रवात और द्रोणिका के असर से अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।तेज हवा चलने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। आम की फसल पर असर पड़ सकता है।(Chhattisgarh Rain Alert)

मौसम वैज्ञानिक दीपांशु मुखर्जी ने बताया कि चक्रवात और द्रोणिका के असर से मौसम में एक बार फिर से बदलाव होगा। 4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इसका असर प्रदेश के अधिकतर जिलों में होने की संभावना है। किसानों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। (Chhattisgarh Rain Alert)

 

दिनभर धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके विपरीत न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में गर्मी बढ़ने के कारण लोगों को कूलर और एसी की हवा लेनी पड़ी। इसके विपरीत न्यूनतम तापमान के स्थिर होने पर रात ठंडी रही।(Chhattisgarh Rain Alert)